उत्तर प्रदेश में अभी नहीं बन पाया है स्वच्छता का माहौल : सुरेश खन्ना

शहर में गंदगी, कूड़े के ढेर और चट्टों पर चुप्पी साध गए नगर विकास मंत्री।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:12 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:04 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में अभी नहीं बन पाया है स्वच्छता का माहौल : सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश में अभी नहीं बन पाया है स्वच्छता का माहौल : सुरेश खन्ना
कानपुर, जागरण संवाददाता। उप्र में सफाई का माहौल अभी नहीं बन पाया है, जिसे सभी को मिलकर बनाना है। यह बात प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कही। वह शुक्रवार को शहर में सफाई जागरूकता रैली का शुभारंभ करने आए थे।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए ऊपरी स्तर पर काम तो तेजी से हो रहे हैं पर निचले स्तर पर काम ढीला है। कहा कि प्रदेश मेें साढ़े सात लाख शौचालय बना दिए गए हैं। कहा कि सीवर, पेयजल, कूड़ा निस्तारण व वेतन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हालांकि वह शहर में गंदगी, कूड़े के ढेर और चट्टों पर चुप्पी साध गए। कूड़ा निस्तारण प्लांट के बारे में भी नहीं बता सके कि यह कब चालू होगा।
उन्होंने नारा लगाया कि उत्तर प्रदेश ने ठाना है, स्वच्छ शहर बनाना है। इसके बाद एमजी कॉलेज तिलक नगर के सामने से स्वच्छता रैली को रवाना किया जो मोतीझील तक पहुंची। रैली मे नगर निगम के कर्मचारी, स्कूली बच्चे और अफसर मौजूद थे। उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी थे, जिन्होंने पत्रकारों के सवालों पर सीधे तौर पर नगर निगम को दोषी बताया।
नगर आयुक्त से सवाल किया के शहर में राजस्व की वसूली नहीं हो रही है। इसके पहले नगर विकास मंत्री व महापौर प्रमिला पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने कहा कि सबको जागरूक होना होगा। मोतीझील में 55 करोड़ रुपये के कामों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद देवेन्द्र सिह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा मौजूद थे। 
chat bot
आपका साथी