मैकराबर्ट हॉस्पिटल पर बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, ट्रस्ट ने दी प्रशासन को भूमि

कानपुर में अंग्रेजों के समय बना जार्जिना मैकराबर्ट मेमोरियल हॉस्पिटल को संचालित कर रहे ट्रस्ट ने प्रशासन को भूमि सौंपने का फैसला लिया है। डीएम ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ट्रस्ट की भावना से अवगत करा दिया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 07:45 AM (IST)
मैकराबर्ट हॉस्पिटल पर बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, ट्रस्ट ने दी प्रशासन को भूमि
कानपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने पर जोर।

कानपुर, जेएनएन। जार्जिना मैकराबर्ट मेमोरियल हॉस्पिटल की भूमि पर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल चला रहे ट्रस्ट ने अस्पताल भवन और भूमि प्रशासन को फरवरी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए दी थी। हालांकि ट्रस्ट के सदस्यों के बीच विवाद होने से मामला अटका हुआ था, लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी चिट््स एंड फंड द्वारा आपत्ति खारिज करने के बाद प्रशासन इस भवन और भूमि को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में है। डीएम आलोक तिवारी ने मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में ट्रस्ट द्वारा दिए गए प्रस्ताव से अवगत करा निर्णय लेने का आग्रह किया है।

ट्रस्ट करता रहा है अस्पताल का संचालन

अंग्रेजों के समय शहर में जार्जिना मैकराबर्ट मेमोरियल हॉस्पिटल का निर्माण हुआ था। मौजूदा समय में हॉस्पिटल का संचालन ट्रस्ट द्वारा किया जार रहा है। काफी परिसर के अंदर अस्पताल बना है और यहां इलाज की सुविधा मिलती है। उद्यमी राजकुमार लोहिया, बेनी माधव गर्ग, जितेंद्र लोहिया, पीटर सी प्रसाद समेत ट्रस्ट के पांच गर्वनर ने सिविल लाइंस में स्थित इस अस्पताल की भूमि और भवन को 14 फरवरी 2021 को प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया था।

ट्रस्ट के इस फैसले के विरोध में दो गर्वनर ने डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स एंड फंड के यहां वाद दायर किया था, लेकिन उनकी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार के इस निर्णय के बाद अब डीएम आलोक तिवारी ने ट्रस्ट सदस्यों द्वारा प्रशासन को भूमि और भवन सौंपने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। एक प्रशासनिक अफसर के मुताबिक ट्रस्ट के गर्वनर की भावना के अनुरूप ही शासन स्तर से निर्णय होगा। यहां प्रशासन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कराएगा।

chat bot
आपका साथी