कानपुर के चकेरी में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, खुदकुशी वजह तलाशने में जुटी पुलिस

मूलरूप से औरैया के धनऊपुर गांव निवासी आशीष पाल एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) में सीडब्लूई के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ चकेरी स्थित सरकारी कालोनी में रहते थे। रामादेवी चौकी ने बताया कि उनकी छोटी बहन 17 वर्षीय दीक्षा इंटर की छात्रा थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:52 PM (IST)
कानपुर के चकेरी में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, खुदकुशी वजह तलाशने में जुटी पुलिस
फांसी की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फाेटो।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी में इंटर की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

मूलरूप से औरैया के धनऊपुर गांव निवासी आशीष पाल एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) में सीडब्लूई के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ चकेरी स्थित सरकारी कालोनी में रहते थे। रामादेवी चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी छोटी बहन 17 वर्षीय दीक्षा इंटर की छात्रा थी। करीब तीन दिन पहले ही वह अपनी बहन के लेकर गांव से घर लेकर आए थे। बुधवार को वह ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान उनकी बहन घर पर अकेली थी। जब वह रात में ड्यूटी से वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक भीतर से जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। कमरे के भीतर जाकर देखा तो पंखे के सहारे दुपट्टे से छात्रा का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ की लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

chat bot
आपका साथी