संघ पदाधिकारी बताकर मंदिर निर्माण व पार्टी फंड के नाम पर 50 लाख हड़पने वाले पर मुकदमा

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी भाजपा नेता पूजा बंसल की तीन वर्ष पहले विष्णु बाबू दिवाकर से दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। विष्णु बाबू ने खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय पदाधिकारी बता जान पहचान बढ़ा ली।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:25 PM (IST)
संघ पदाधिकारी बताकर मंदिर निर्माण व पार्टी फंड के नाम पर 50 लाख हड़पने वाले पर मुकदमा
सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना कराई जा रही

कानपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बता मंदिर निर्माण व पार्टी फंड के नाम पर मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल से 50 लाख हड़पने के आरोपित सचेंडी इटारा गांव निवासी विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में उसे खिलाफ दो और मुकदमों की भी जानकारी मिली है, जिसमें से एक मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी भाजपा नेता पूजा बंसल की तीन वर्ष पहले विष्णु बाबू दिवाकर से दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। विष्णु बाबू ने खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय पदाधिकारी बता जान पहचान बढ़ा ली। उसने पूजा व अन्य को पार्टी में उच्च पद दिलाने का प्रलोभन दिया।। इतना ही नहीं विष्णु ने कहा कि उसे भाजपा ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने की जिम्मेदारी दी है। शातिर ने तीन वर्ष में मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल लिए। पूजा की तहरीर पर सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर सचेंडी पुलिस ने सोमवार को विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना कराई जा रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

डेरापुर में दर्ज हैं दो मुकदमे : सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कानपुर देहात के डेरापुर थाने में भी वर्ष 2014 व वर्ष 2018 में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए थे। वहां भी आरोपित पर भूमि संबंधी मामलों में धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। एक मामले में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो चुका है। डेरापुर थाने से दोनों मुकदमों का ब्योरा मांगा गया है।

chat bot
आपका साथी