कानपुर में इस जगह अचानक टूटी पाइप लाइन, पानी के लिए तरसी पांच हजार की आबादी

पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि सरोजनी नगर के पास मतैयापुरवा क्षेत्र की जल निकासी के लिए रोड क्रास करके पाइप डाला गया था ताकि क्षेत्र की जल निकासी होती रहे और बरसात में पानी न रूके। पाइप कई दिन से टूटा पड़ा है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 02:20 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 02:20 PM (IST)
कानपुर में इस जगह अचानक टूटी पाइप लाइन, पानी के लिए तरसी पांच हजार की आबादी
जल निकासी न होने के कारण मतैयापुरवा और आसपास अभी से गंदा पानी भरा हुआ है

कानपुर, जेएनएन। सरोजनी नगर में जल निकासी के लिए रोड क्रास करके डाला गया पाइप कई जगह से टूटा पड़ा है। इसके अलावा क्षेत्र में बन रहे नाला निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। जलभराव के निस्तारण के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसके चलते बरसात में जलभराव होना तय है। वहीं जल निकासी न होने के कारण मतैयापुरवा और आसपास अभी से गंदा पानी भरा हुआ है। पांच हजार की जनता परेशान है।

कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल न होने से नाराज पार्षद ने जनता के साथ अफसरों को घेरने की तैयारी की है। अभी भी बरसात होने में एक माह है इसके पहले निस्तारण हो जाए तो जनता को बरसात में जलभराव से नहीं जूझना होगा।

पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि सरोजनी नगर के पास मतैयापुरवा क्षेत्र की जल निकासी के लिए रोड क्रास करके पाइप डाला गया था ताकि क्षेत्र की जल निकासी होती रहे और बरसात में पानी न रूके। पाइप कई दिन से टूटा पड़ा है। कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके है। क्षेत्र में कई मकान कच्चे है। जलभराव होने के चलते गिर जाते है। जनता उनको घेरती है। इस क्रास पाइप को ठीक कर दिया जाए तो जनता को राहत मिल जाएगी। यहीं स्थिति शास्त्रीनगर में गुलमोहर अपार्टमेंट संस्कृति अपार्टमेंट में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण कई सालों से जलभराव हो रहा है। इसके लिए नाला बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। काम भी शुरू हुआ, लेकिन धीमी गति से काम होने के कारण क्षेत्र में जलभराव है। समस्या का जल्द निस्तारण न होने पर जनता के साथ ही नगर निगम में अफसरों के दफ्तर के बाहर बैठ जाएंगे। जब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो जाएगा तब तक जाने नहीं देंगे।

chat bot
आपका साथी