सुभाषिनी अली ने कहा, आजादी के बाद सबसे बुरे दौर से गुजर रहीं महिलाएं Kanpur News

जनवादी महिला समिति के 11वें सम्मलेन में उठा नारी सुरक्षा का मुद्दा पूर्व सांसद ने सरकार पर साधा निशाना।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 08:20 AM (IST)
सुभाषिनी अली ने कहा, आजादी के बाद सबसे बुरे दौर से गुजर रहीं महिलाएं Kanpur News
सुभाषिनी अली ने कहा, आजादी के बाद सबसे बुरे दौर से गुजर रहीं महिलाएं Kanpur News

कानपुर, जेएनएन।  आजाद भारत में सुरक्षा के लिहाज से महिलाएं सबसे बुरे दौर में हैं। सत्ता संरक्षित लोग ही सबसे अधिक महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। यह बात पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कही। वह मंगलवार को वह विजय स्मृति गेस्ट हाउस आजाद नगर में आयोजित जनवादी महिला समिति के 11वें राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ङ्क्षहदू मुस्लिम, कश्मीर-पाकिस्तान के नाम पर लोगों को बरगला रही है। उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं, जिसका असर महिलाओं पर भी पड़ा है। महिलाएं बेरोजगारी के साथ सत्ता सरंक्षित असुरक्षा से भी गुजर रही हैं। इससे पहले संगठन की सबसे वरिष्ठ सदस्य शमीम बेगम के झंडारोहण और शहीद बेदी पर माल्यार्पण के साथ राज्य सम्मेलन की शुरुआत हुई। कुमुद साहनी ने हम भारत की बेटी और युसरा नकवी ने ओरी चिरैया गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

जवाहर लाल नेहरू विवि के चुनाव में काउंसलर पद पर जीत हासिल करने वाली एनी नकवी को सम्मानित किया गया। मिर्जापुर की वनाधिकार कार्यकर्ता मंजू और लखनऊ की रामकली का संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा सुंदर रमन व महामंत्री मरियम धवले ने सम्मान किया। वैशाली गुप्ता ने एकल नाटिका, आश्री टंडन ने भरत नाट्यम प्रस्तुत किया। क्रांति कटियार, प्रताप साहनी, अशोक तिवारी, विनोद पांडेय, अनीता मिश्र, राजकुमार अग्निहोत्री, सुधा सिंह, नीलम तिवारी, मधु गर्ग, रजिया नकवी मौजूद रहीं।  

chat bot
आपका साथी