कानपुर में अजीब खेल सामने आया, D-3 Cylinder के हर जगह पर अलग-अलग दाम, दीवार से रेट लिस्ट गायब

डी 3 सिलिंडर कहीं 600 रुपये का भर रहा है तो दूसरी जगह 728 रुपये का। आक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए मची मारामारी खत्म होने के बाद प्लांट के बाहर भीड़ कम हो गई तो प्लांट संचालकों ने अपने रेट भी अलग-अलग कर लिए थे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:51 AM (IST)
कानपुर में अजीब खेल सामने आया, D-3 Cylinder के हर जगह पर अलग-अलग दाम, दीवार से रेट लिस्ट गायब
दैनिक जागरण ने इनका प्रकाशन किया तो ज्यादातर ने रेट लिस्ट गेट से हटा दी

कानपुर, जेएनएन। आक्सीजन प्लांट में लिए जा रहे मनमाने रेट की खबर दैनिक जागरण में छपते ही प्लांट के बाहर लगी रेट लिस्ट हटा दी गई है। इसके साथ ही नए रेट तय कर दिए गए हैं। इन रेट को जीएसटी के साथ बताया जा रहा है, फिर भी इनमें काफी अंतर है।

डी 3 सिलिंडर कहीं 600 रुपये का भर रहा है तो दूसरी जगह 728 रुपये का। आक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए मची मारामारी खत्म होने के बाद प्लांट के बाहर भीड़ कम हो गई तो प्लांट संचालकों ने अपने रेट भी अलग-अलग कर लिए थे। ज्यादातर के रेट प्लांट के बाहर ही गेट पर चस्पा थे। दैनिक जागरण ने इनका प्रकाशन किया तो ज्यादातर ने रेट लिस्ट गेट से हटा दी।

सिलिंडर भरवाने की रेट लिस्ट

टाइप             मुरारी गैस                    हरिओम गैस

बी                     224                              200

डी 2                  448                               500

डी 3                  728                               600

(नोट : प्लांट संचालकों के मुताबिक ये रेट जीएसटी मिलाकर हैं)

इनका ये है कहना अपने प्लांट के गेट पर कोई रेट लिस्ट नहीं लगाई। इसे कौन लगा गया, हमें पता नहीं। प्लांट के अंदर का प्रबंधन देखने में इतने उलझे रहते हैं कि गेट पर ध्यान नहीं दिया। हमारे रेट शुरू से ही जो थे, वही आज भी लागू हैं।

                                                           विमल पांडेय, वर्क मैनेजर मुरारी गैस    हम सबसे सस्ते रेट पर लोगों को आक्सीजन दे रहे हैं। हम जो रेट लगा रहे हैं, वे जीएसटी मिलाकर हैं। बाकी लोग जीएसटी अलग से ले रहे हैं। हमारा बी टाइप का सिलिंडर मात्र 200 रुपये में भर रहा है।

                                                              पीयूष, संचालक हरिओम गैस   

chat bot
आपका साथी