कानपुर में स्टील की मंहगाई ने फंसाया गोविंदनगर फ्लाईओवर में पेच, अक्टूबर में भेजी गई थी डीपीआर

गोविंदनगर के चावला मार्केट नंदलाल चौराहा निरालानगर लेबर मंडी 13 ब्लाक सब्जी मंडी में लगने वाले भीषण जाम लगता है। इससे दक्षिण क्षेत्र के पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जाम से निजात दिलवाने के लिए अक्टूबर में 13 सौ मीटर फ्लाईओवर बनाने की डीपीआर तैयार की गई थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:32 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:32 PM (IST)
कानपुर में स्टील की मंहगाई ने फंसाया गोविंदनगर फ्लाईओवर में पेच, अक्टूबर में भेजी गई थी डीपीआर
स्टील रेट में महंगाई से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर के फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीअार) में कार्रवाई ने तेजी पकड़ी तो अब स्टील की मंहगाई ने पेच फंसा दिया है। इस वजह से सेतु निगम ने नये स्टील के दाम को डीपीआर में शामिल कर मुख्यालय भेज दिया है। अब प्रमुख अभियंता की अंतिम मुहर के बाद डीपीआर शासन में चला जाएगा।

गोविंदनगर के चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, निरालानगर लेबर मंडी, 13 ब्लाक सब्जी मंडी में लगने वाले भीषण जाम लगता है। इससे दक्षिण क्षेत्र के पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जाम से निजात दिलवाने के लिए अक्टूबर में 13 सौ मीटर लंबे फ्लाईओवर बनाने की डीपीआर तैयार कर उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम मुख्यालय लखनऊ को भेजा गया था। इसके बाद से इस डीपीआर पर कार्रवाई नहीं शुरू हो सकी, लेकिन विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सिफारिश पर डीपीआर की जांच शुरू हुई तो पता चला कि स्टील के दाम 55 हजार टन(ट्रांसपोर्ट सहित) लिखा था। अब यह 75 हजार रुपये टन स्टील पहुंच गया है। इस पर डीपीआर को मुख्यालय से सेतु निगम कानपुर को वापस कर दिया गया था। अब दाम शामिल कर डीपीआर को दोबारा मुख्यालय भेज दिया है। उपपरियोजना प्रबंधक कैसर खान ने बताया कि फ्लाईओवर में स्टील का इस्तेमाल बहुत होता है। स्टील के दाम नये दाम को डीपीआर में शामिल कर मुख्यालय भेज दिया गा है।

फ्लाईओवर के बनने से यह होगा लाभ: बर्रा दो से आठ, गोविंदनगर, निरालानगर, साकेतनगर, किदवई नगर, कर्रही, खाड़ेपुर, दबौली, रतनलालनगर, गुजैनी, मेहरबान सिंह पुरवा, तात्याटोपेनगर सहित दर्जनों महोल्लों के लोगों को लाभ मिलेगा।

chat bot
आपका साथी