मई में लिए गए थे राज कुंद्रा से जुड़े बैंक खातों के स्टेटमेंट, इन खातों में भेजे जाते थे करोड़ों रुपये

राज कुंद्रा के एप से आने वाला धन कानपुर के दो बैंक के खातों में आने और उन खातों को मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से सीज कराए जाने की बात सामने आने पर बैंक अधिकारी भी हतप्रभ हैं। बैंक अधिकारियों ने भी अपने शाखा प्रबंधकों से बात की

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:25 AM (IST)
मई में लिए गए थे राज कुंद्रा से जुड़े बैंक खातों के स्टेटमेंट, इन खातों में भेजे जाते थे करोड़ों रुपये
कोई खाता है तो उसे मुंबई से ही होल्ड किया गया होगा

कानपुर, जेएनएन। पोर्न फिल्मों को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आए बिजनेसमैन राज कुंद्रा के तार कानपुर से भी जुड़ गए हैं। यहां उनसे जुड़े लोगों के बैंक खातों के स्टेटमेंट मई के पहले सप्ताह में संबंधित शाखाओं से लिए गए थे। हालांकि, तब किसी बैंक कर्मचारी को यह नहीं पता था कि मामला क्या है। इन बैंक खातों को लेकर अफसर अभी तक अनजान ही हैं। उनका कहना है कि जिन खातों को सीज करने की बात कही जा रही है, उनके लिए कोई भी शाखा में नहीं आया। ऐसा कोई खाता है तो उसे मुंबई से ही होल्ड किया गया होगा। इसके बाद उस खाते से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हो सकता।

राज कुंद्रा के एप से आने वाला धन कानपुर के दो बैंक के खातों में आने और उन खातों को मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से सीज कराए जाने की बात सामने आने पर बैंक अधिकारी भी हतप्रभ हैं। बैंक अधिकारियों ने भी अपने शाखा प्रबंधकों से बात की, लेकिन शाखा प्रबंधकों ने बताया कि बैंक में किसी तरह की कोई टीम नहीं आई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, दो बैंक खातों में एक पीएनबी की बर्रा और दूसरा एसबीआइ की कैंट शाखा में हैं। इनमें पीएनबी के खाते में बैंक शाखा को लेकर भी अलग-अलग जानकारी है। इन खातों के स्टेटमेंट लेने के लिए टीमें मुंबई से आई थीं। उस समय उन्हें जानकारी दी गई थी। इसके बाद से दोबारा कोई नहीं आया। एक बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता ने बताया कि टीम इधर एक-दो दिन के अंतराल में शहर नहीं आई है। उधर, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक नीलेश द्विवेदी के मुताबिक, बैंक शाखा में शुक्रवार को कोई भी व्यक्ति खाता सीज कराने नहीं आया। अगर किसी खाते को होल्ड किया गया होगा तो वह मुंबई से ही हुआ होगा। उसके लिए शहर आने की जरूरत नहीं होती।  

chat bot
आपका साथी