कानपुर के ग्रीनपार्क मेें अब तक नहीं हुआ स्क्वैश कोर्ट और कवर्ड तरणताल का निर्माण, नगर निगम द्वारा कराया जाना था कार्य

महामारी का समय आने से पहले ग्रीनपार्क में राष्ट्रीय मानक का स्क्वैश कोर्ट और कवर्ड तरणताल की योजनाओं के बन जाने से सैकड़ों खिलाड़ियों को लाभ मिलता। परंतु स्क्वैश कोर्ट और नगर निगम द्वारा बनने वाला कवर्ड तरणताल धनराशि जारी होने के बाद भी नहीं बन पाया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:41 PM (IST)
कानपुर के ग्रीनपार्क मेें अब तक नहीं हुआ स्क्वैश कोर्ट और कवर्ड तरणताल का निर्माण, नगर निगम द्वारा कराया जाना था कार्य
ग्रीनपार्क स्टेडियम की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीनपार्क में खेलों को विस्तार देने के लिए स्क्वैश कोर्ट और कवर्ड तरणताल की योजनाओं की स्वीकृति मिली थी। जिसके लिए संबंधित विभाग से धनराशि भी जारी कर दी गई। वे अभी तक सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गई है। हालांकि खिलाड़ियों को योजनाओं का इंतजार लंबे समय से है। इन योजनाओं के तहत सभी कार्य अब तक हो जाने चाहिए थे, लेकिन सारा कार्य अधर में लटका है। 

महामारी का समय आने से पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम में राष्ट्रीय मानक का स्क्वैश कोर्ट और कवर्ड तरणताल की योजनाओं के बन जाने से सैकड़ों खिलाड़ियों को इन खेल विधाओं में लाभ मिलता। परंतु स्मार्ट सिटी द्वारा बनने वाला स्क्वैश कोर्ट और नगर निगम द्वारा बनने वाला कवर्ड तरणताल धनराशि जारी होने के बाद भी नहीं बन पाया। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम में इन योजनाओं द्वारा धनराशि जारी होने के बाद खेल विभाग के अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई। जिसके चलते इन योजनओं का पैसा दूसरी व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगा दिया गया। तत्कालीन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने बताया कि इन योजनाओं के बन जाने से खेल और खिलाड़ियों का विकास होता। आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ग्रीनपार्क आयोजकों की पहली पसंद बनता। वहीं, उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने बताया कि योजनाएं पालिका स्टेडियम में बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शिफ्ट हो गई हैं।

chat bot
आपका साथी