मनरेगा के तहत 69 गांवों में बनेंगे खेल मैदान, युवक मंगल दल की टोली हॉकी और फुटबॉल भी कराएगी उपलब्ध

इससे युवाओं को दिक्कत होती है। वे प्राथमिक या अन्य स्कूलों की फील्ड में खेलते हैं। कई बार दूसरों की जमीन पर खेलने में विवाद भी होता है। अब ऐसी समस्या न रहे इसलिए गांव- गांव खेल के मैदान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 11:45 AM (IST)
मनरेगा के तहत 69 गांवों में बनेंगे खेल मैदान, युवक मंगल दल की टोली हॉकी और फुटबॉल भी कराएगी उपलब्ध
मंगल दल की टोली इन मैदानों में खेलने वाले युवाओं को हॉकी, फुटबाल आदि उपलब्ध कराएगी

कानपुर, जेएनएन। शिवराजपुर ब्लाक के सरखेज, दुबियाना, सैलहा, बीरामऊ, दाहारोदपुर समेत 69 गांवों के युवाओं को विविध तरह के खेल खेलने के लिए अब मैदान उपलब्ध कराए जाएंगे। इन गांवों में पंचायती राज विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत खेल के मैदान बनाने का कार्य होना है। फिलहाल 30 से अधिक गांवों में काम शुरु हो गया है। जब मैदान बनकर तैयार हो जाएंगे तो उन्हेंं युवा कल्याण विभाग के हवाले किया जाएगा। इसके बाद युवक मंगल दल की टोली इन मैदानों में खेलने वाले युवाओं को हॉकी, फुटबाल आदि उपलब्ध कराएगी।

गांवों में खेल के मैदान अब नहीं रह गए हैं। इससे युवाओं को दिक्कत होती है। वे प्राथमिक या अन्य स्कूलों की फील्ड में खेलते हैं। कई बार दूसरों की जमीन पर खेलने में विवाद भी होता है। अब ऐसी समस्या न रहे इसलिए गांव- गांव खेल के मैदान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन मैदान में क्रिकेट, हॉकी, टेनिस आदि खेल खेले जा सकेंगे। युवक मंगल दल को युवा कल्याण विभाग विभिन्न खेलों की किट उपलब्ध कराता है ऐसे में युवाओं को कोई दिक्कत भी नहीं होगी। मैदान बनने के बाद एक साथ उनका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों से कराया जाएगा। फिलहाल राढ़ा, संजती, मदाराराय गुमान, औरंगपुर सांभी, रहीमपुर विषधन, गोपालपुर, भीतरगांव, शादीपुर, शेरपुर बेरा, पतारा आदि गावों में निर्माण शुरू हो गया है। कोशिश है कि दो माह के अंदर सभी 69 गांवों में खेल के मैदान बनकर तैयार हो जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर के मुताबिक जल्द ही सभी मैदान में काम शुरू होगा। वहां लोगों के वॉङ्क्षकग के लिए ट्रैक भी होगा।

chat bot
आपका साथी