उपनिदेशक खेल ने मांगी मान्यता प्राप्त खेल संघों की सूची, फर्जी एसोसिएशन पर लगाम लगाने की तैयारी

कानपुर शहर में खेल की गतिविधियां हमेशा बनी रहती हैं और कई एसोसिएशन भी संचालित हो रहे हैं । अब खेल उपनिदेशक ने बिना मान्यता वाले खेल संघों पर लगाम कसने के क्रम में सूची तलब की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 05:43 PM (IST)
उपनिदेशक खेल ने मांगी मान्यता प्राप्त खेल संघों की सूची, फर्जी एसोसिएशन पर लगाम लगाने की तैयारी
खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे फर्जी खेल एसोसिएशन।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में खेल के स्तर को सुरक्षित रखने व खिलाड़ियों को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए उपनिदेशक खेल ने सराहनीय कदम उठाया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग द्वारा शहर में संचालित विभिन्न खेल संघों से उनकी सूची मांगी है। खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित और उन्हें सही मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के लिए विभाग की ओर से यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने बताया कि तीन दिन के अंदर सभी एसोसिएशन को संबंद्ध अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों की सूची क्षेत्रीय खेल विभाग को उपलब्ध करानी होगी। जो जांच के बाद खेल विभाग के निदेशक को प्रेषित की जाएगी। शहर के अंदर विभिन्न खेलों में कई बिना मान्यता प्राप्त एसोसिएशन चल रहे हैं। जिसके प्रचार में फंसकर कई होनहार खिलाड़ी अपने करियर बिगाड़ चुके हैं। फर्जी खेल संघ खिलाड़ियों को गलत प्रमाण पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं।

विभाग ऐसे खेल संघाें पर रोक के लिए यह सूची तैयार कर रहा है। खिलाड़ियों को गुमराह करने के लिए खेल संघ आएं दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराकर खिलाड़ियों को मंच देेने का दावा करते हैं। जो गलत साबित होता आ रहा है। खेल संघों के इस जाल में फंसकर खिलाड़ी अपने कॅरियर से खिलवाड़ करते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग द्वारा अपने स्तर पर खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मान्यता प्राप्त खेल संघों की सूची की जानकारी मांगी गई है। ताकि अभिभावक व खिलाड़ी जिस भी खेल में बेहतर मंच हासिल करने की योजना बना रहे हो वे उसको हासिल कर सके। इसके लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग में सबको अपनी सूची जमा करनी होगी।

chat bot
आपका साथी