अब कानपुर से चंडीगढ़ वाया दिल्ली उड़ान भरने को हो जाइए तैयार
अहिरवां एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का बड़ा विमान अगले माह से दिल्ली के लिए भरेगा उड़ान।72 सीटर की जगह 189 सीटर विमान लगाने का फैसला किया है।
कानपुर, जागरण संवाददाता। स्पाइस जेट कानपुर से वाया दिल्ली चंडीगढ़ तक उड़ान की योजना बना रहा है, कानपुर से दिल्ली के बीच अभी 72 सीटर विमान उड़ान भर रहा है लेकिन अगले माह से कानपुर से दिल्ली के बीच 189 सीटर विमान उड़ान भरेगा।
कानपुर से दिल्ली के बीच फ्लाइट संख्या 2745 एवं 2746 उड़ान भर रही है। इस फ्लाइट में दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि 16000 रुपये तक का टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्पाइस जेट ने 72 सीटर की जगह 189 सीटर विमान लगाने का फैसला किया है। स्पाइस जेट की इस विमान को कानपुर से दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ तक उड़ाने की योजना है। इसके पीछे का उद्देश्य ये है कि यदि कानपुर दिल्ली के बीच यात्री कम हों तो चंड़ीगढ़ उसे कवर कर ले।
कानपुर-बेंगलुरु सीधी उड़ान
कानपुर से बेंगलुरु जाने के लिए मुंबई में फ्लाइट बदलनी पड़ेगी लेकिन फिर भी आप रात 8 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। उधर मुंबई से कानपुर आने वाली फ्लाइट सीधे बेंगलुरू से चलने लगी है। वहां से कानपुर आने के लिए कोई फ्लाइट नहीं बदलनी है, बेंगलुरु वाली फ्लाइट सीधे कानपुर तक आ रही है। अहिरवां एयरपोर्ट के डायरेक्टर जमील खालिक का कहना है कि कानपुर से दिल्ली के बीच बड़ा विमान अगले माह से लगाने की योजना है, इस फ्लाइट को चंडीगढ़ तक बढ़ाने पर मंथन चल रहा है लेकिन पहले ये सर्वे करेंगे कि कानपुर से चंडीगढ़ के कितने यात्री मिलेंगे।