डिप्टी सीएम को काली झंडी दिखाने पहुंचा सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया तो सपाइयों ने घेरा थाना

कानपुर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक सपा कार्यकर्ता ने काली झंडी दिखाई। पुलिस ने तुरंत ही उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई तो नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता थाने का घेराव कर दिया। इन लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी की।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:11 PM (IST)
डिप्टी सीएम को काली झंडी दिखाने पहुंचा सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया तो सपाइयों ने घेरा थाना
कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर सपाईयों ने थाना घेरा।

कानपुर, जेएनएन। नौबस्ता आवास विकास में बनाये गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हैलीपैड में सपा कार्यकर्ता काली झंडी दिखाने पहुंचा गया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर नौबस्ता थाने ले गए। सूचना पर पहुंचे सैकड़ों सपाईयों ने थाने का घेराव किया। यह लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

समाजवादी पार्टी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ता को अपनी बात कहने के लिए डिप्टी सीएम तक नहीं जाने दिया जाता है। पुलिस सुबह से घर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को बंधक बना लेती है। उन्होंने बताया किसी तरह एक कार्यकर्ता पुलिस से बचकर नौबस्ता आवास विकास स्थित बने डिप्टी सीएम के हैलीपैड पहुंचा। इस कार्यकर्ता अमर बहादुर यादव के पास काली झंडी थी जिसे वह डिप्टी सीएम को दिखाने के प्रयास में था। पुलिस कर्मी कार्यकर्ता को उठा कर नौबस्ता थाने ले गए। उधर, सूचना मिलते ही सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ता पर शांति भंग की कार्रवाई की और उसे मजिस्ट्रेट के पास ले गए।

एसपी साउथ ने सिपाहियों को लगाई फटकार

नौबस्ता स्थित एक इंटर कालेज में आयोजित सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सिपाही की लापरवाही से डिप्टी सीएम के मंच के पास कई भाजपाई पहुंच गए। इस पर एसपी साउथ दीपक भूकर ने सिपाहियों को फटकार लगाई। 

chat bot
आपका साथी