कानपुर में दामाद ने ससुर पर चाकू से किया कातिलाना हमला, बेटे ने दौड़ाकर पकड़ा

शकील की पत्नी अफरोजा ने बताया उनकी छोटी बेटी शबीना की शादी जरीब चौकी के पास रहने वाले टेंपो चालक असलम से 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद मनमुटाव होने पर विवाद शुरू हो गया और 6 महीने पहले शबीना और असलम का तलाक हो गया था।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:08 PM (IST)
कानपुर में दामाद ने ससुर पर चाकू से किया कातिलाना हमला, बेटे ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया

कानपुर, जेएनएन। फीलखाना थाना क्षेत्र में नवाब साहब के हाते में रहने वाले 60 वर्षीय बर्फ व्यापारी शकील बेग पर उसके दामाद ने सोते समय चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। शोर सुनकर शकील के बेटे व आसपास के लोगों ने आरोपित को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शकील की पत्नी अफरोजा ने बताया उनकी छोटी बेटी शबीना की शादी जरीब चौकी के पास रहने वाले टेंपो चालक असलम से 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद मनमुटाव होने पर विवाद शुरू हो गया और 6 महीने पहले शबीना और असलम का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने शबीना की शादी दूसरे युवक से कर दी। आरोप है कि असलम इसी बात से खुन्नस मानता था। सोमवार दोपहर जब पति शकील बेग अपने कमरे में सो रहे थे। तभी असलम चुपचाप घर में दाखिल हुआ और उसने चाकू से पति की गर्दन पर वार कर दिया। शोर सुनकर बेटे फैसल, समीर व आसपास के लोग पहुंचे और असलम को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी