Corona virus : सोमवती अमावस्या पर कई ने घर में ही किया स्नान, बिठूर में गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु

बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पत्थर घाट और मनु घाट पर कफ्र्यू की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्मा व्रत घाट पर स्नान के बाद भक्तों ने ब्रह्म खूंटी पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:23 PM (IST)
Corona virus : सोमवती अमावस्या पर कई ने घर में ही किया स्नान, बिठूर में गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु
वस्त्र का दान कर पुण्य कार्य पर्व उत्साह पूर्वक मनाया

कानपुर, जेएनएन। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व होता है। सोमवार को सरसैया घाट गंगा बैराज सहित गंगा के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान विष्णु का पूजन अर्चन किया। हालांकि संक्रमण के चलते प्रतिवर्ष सोमवती अमावस्या पर दिखने वाला उत्साह कम देखने को मिला। ज्यादातर भक्तों ने घरों पर ही स्नान पूजन कर सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया। सरसैया घाट पर प्रात: काल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा का स्मरण कर पूजन किया। घाट पर पानी कम होने के चलते कई श्रद्धालुओं से गंगा की धारा में पहुंचे और स्नान करने के बाद घाटों पर आकर भगवान विष्णु का पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए परिक्रमा की। सोमवती अमावस्या पर स्नान पूजन के बाद दान का विशेष महत्व होता है। कई श्रद्धालुओं ने अनाज और वस्त्र का दान कर पुण्य कार्य पर्व उत्साह पूर्वक मनाया।

बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पत्थर घाट और मनु घाट पर कफ्र्यू की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्मा व्रत घाट पर स्नान के बाद भक्तों ने ब्रह्म खूंटी पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसी प्रकार पत्थर घाट और मनु घाट पर भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान पूजन करते रहे। प्रशासन द्वारा घाटों पर तैनात पुलिस बल ने लोगों को शारीरिक दूरी बनाकर स्नान करने की सलाह दी जिसका श्रद्धालुओं ने पालन करते हुए स्नान पूजन किया। बिठूर के ज्यादातर घाटों पर स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दान कर विशेष पर्व को मनाया। 

chat bot
आपका साथी