कानपुर के कुछ वार्डों में दो दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा, एक लाख आबादी का जीना हुआ मुश्किल

सरोजनी नगर विजयनगर फजलगंज शास्त्रीनगर समेत कई मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पार्षद अरविंद यादव और राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि दो दिन से कूड़ा न उठने के कारण जनता उनको घेर रही है। पार्क में लगा ताला अफसर नहीं तोड़ पा रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:30 PM (IST)
कानपुर के कुछ वार्डों में दो दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा, एक लाख आबादी का जीना हुआ मुश्किल
कानपुर में कूड़ा उठाने की नहीं बन पा रही व्यवस्था। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। शहर में दो दिन से अफसर कूड़ा निस्तारण के लिए व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। शास्त्रीनगर में बड़ा सेंट्रल पार्क के आसपास रहने वालों ने पार्क में ताला लगा दिया। यहां पर नगर निगम के कू़ड़ा उठाने वाले कांपैक्टर रखे हुए हैं। जनता का कहना है कि बदबू के कारण घर में बैठना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते वार्ड सरोजनी नगर और शास्त्रीनगर में कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। दो दिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण पचास मीट्रिक टन से ज्यादा गंदगी एकत्र हो गयी है। दस ट्रक से ज्यादा गंदगी के ढेर लग गए हैं।

सरोजनी नगर, विजयनगर, फजलगंज, शास्त्रीनगर समेत कई मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पार्षद अरविंद यादव और राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि दो दिन से कूड़ा न उठने के कारण जनता उनको घेर रही है। पार्क में लगा ताला अफसर नहीं तोड़ पा रहे हैं। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी तक भी यह मामला पहुंच गया है। उन्होंने सब्जी मंडी शास्त्रीनगर में बना पुराना कूड़ाघर खाली कराने को कहा है, लेकिन अफसर उसको भी नहीं खाली करा पाए हैं। पार्षदों ने कहा कि सदन में मामला उठाएंगे। जोनल स्वास्थ्य अधिकारी ओम पाल ने बताया कि झाड़ू लग रही है कूड़ा भी एकत्र हो रहा है लेकिन उठाने की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। सब्जी मंडी शास्त्रीनगर का कूड़ाघर खाली कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी