असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बना सामाजिक कल्याण बोर्ड

श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने दी जानकारी ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:26 PM (IST)
असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बना सामाजिक कल्याण बोर्ड
असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बना सामाजिक कल्याण बोर्ड

जागरण संवाददाता, कानपुर :

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कल्याण परिषद ने सामाजिक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। यह जानकारी श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने पत्रकारों को दी। वे दत्तोपंत ठेंगड़ी की 101वीं जयंती को लेकर श्रमायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने जिन क्षेत्रीय कार्यालयों में परिषद की योजनाओं में शून्य आवेदन आए हैं, उनके अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी की 101वीं जयंती पर 10 नवंबर को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान कार्यक्रम के लिए तैयार की गई स्मारिका, पंपलेट को अंतिम रूप दिया गया। पंपलेट में श्रम कल्याण परिषद की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सुनील बराला ने निर्देश दिए कि वरिष्ठजनों के शुभकामना संदेश प्राप्त कर परिषद के कार्यालय को प्रेषित करें। विगत ढाई वर्षों में परिषद की बैठकों में लिए गए निर्णयों तथा उपलब्धियों का विवरण दिया जाए।

बैठक में अवगत कराया गया कि 24 अक्टूबर को हुई पीसीएस परीक्षा में श्रम कल्याण परिषद की स्वामी विवेकानंद श्रमिक ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना पर भी प्रश्न पूछा गया।

इस पर श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में श्रम कल्याण परिषद के सदस्य अजीत जैन, अपर श्रम कल्याण आयुक्त डीके सिंह, उप श्रम कल्याण आयुक्त, प्रदीप कुमार, सहायक श्रमायुक्त शेरसिंह, लेखाधिकारी डीपी वर्मा, राज्य समन्वयक रिजवान अली आदि रहे।

-------------

पांच माह का बकाया न मिलने से जल निगम कर्मी आंदोलित

कानपुर : पांच माह से वेतन और पेंशन न मिलने से जल निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने सोमवार को बैठक कर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वेतन और पेंशन दिलाने की मांग की। बैठक में जीके चौधरी, आरएस शुक्ल, दानिश प्रताप साहनी, संदीप कुमार, अखिलेश कटियार रहे।

chat bot
आपका साथी