संगठन मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पर ढूंढ़े जाएंगे भाजपाई विचारधारा वाले

क्षेत्रीय कार्यशाला में आइटी विभाग पदाधिकारियों को समझाई गई रणनीति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 01:33 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:21 AM (IST)
संगठन मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पर ढूंढ़े जाएंगे भाजपाई विचारधारा वाले
संगठन मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पर ढूंढ़े जाएंगे भाजपाई विचारधारा वाले

जागरण संवाददाता, कानपुर : बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर चुकी भाजपा अब सोशल मीडिया पर भी समानांतर चुनाव अभियान चलाएगी। पार्टी के मुद्दों के प्रचार-प्रसार के साथ ही आइटी विभाग सोशल मीडिया पर सक्रिय उन लोगों पर भी नजर रखेगा जो भाजपाई विचारधारा वाले हैं। इसके अलावा सोमवार से नमो एप अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र आइटी विभाग की कार्यशाला रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कैलाश भवन सभागार में हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उद्घाटन किया। उसके बाद तकनीकी सत्र में आइटी विभाग के प्रदेश संयोजक संजय राय ने पदाधिकारियों को बताया कि 12 से 20 नवंबर तक प्रदेश में नमो एप अभियान चलाया जाएगा। लक्ष्य रहेगा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में कार्यकर्ता पहुंचे। हर संस्थान में कम से कम 1000 विद्यार्थियों के स्मार्ट फोन में नमो एप डाउनलोड कराना है। उन्होंने बताया कि 21 से 30 नवंबर तक जिलों में भी कार्यशाला होगी। एक और दो दिसंबर को मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को नमो एप का प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगेंगे। इसके साथ ही पार्टी दिसंबर में सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स सम्मेलन जिला स्तर पर करेगी। उन लोगों को बुलाया जाएगा जो कार्यकर्ता तो नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की विचारधारा का समर्थन करते हैं। इनकी सूची बनाई जा रही है।

------

तीन करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचेगा आइटी विभाग

आइटी विभाग के पदाधिकारियों को बताया गया कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम होना है। प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लगभग तीन करोड़ लाभार्थी हैं। लाभार्थी के पास कार्यकर्ता जाकर सेल्फी और वीडियो बनाएंगे। सोशल मीडिया पर उसका प्रचार करेंगे। प्रदेश महामंत्री एवं विधायक नीलिमा कटियार और प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन क्षेत्रीय संयोजक सौरभ बाजपेई ने किया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल, रामलखन रावत, मोहित पांडेय, मणिकांत जैन, प्रमोद विश्वकर्मा, आकाश शुक्ला, गुरविंदर सिंह छाबड़ा आदि थे।

chat bot
आपका साथी