दीपावली और छठ पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

21 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच बांद्रा सूरत और मऊ के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें जागरण संवाददा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:38 PM (IST)
दीपावली और छठ पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें
दीपावली और छठ पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

जागरण संवाददाता, कानपुर : दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों का लोड कई गुना तक बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बांद्रा, सूरत और मऊ के लिए छह ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 21 अक्टूबर से चलना शुरू होंगी और 26 नवंबर तक चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि बांद्रा, सूरत, मऊ, सूबेदारगंज (प्रयागराज) के लिए अभी ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। इन ट्रेनों को सेंट्रल स्टेशन पर कामर्शियल स्टापेज दिया गया है। यात्रियों के लिए आरक्षण सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।

-----

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

-ट्रेन संख्या 09191 बांद्रा से 27 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार शाम 7:25 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन रात आठ आएगी और रात 10:20 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09192 सूबेदारगंज से 29 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार सुबह छह बजे चलकर सुबह 8:50 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी और दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:55 बजे बांद्रा पहुंचाएगी।

-ट्रेन संख्या 09117 सूरत से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार सुबह छह बजे चलकर वाया इटावा होते हुए दूसरे दिन सुबह 4:45 सेंट्रल स्टेशन आएगी और सुबह 7:50 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09718 सूबेदारगंज से 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार पूर्वाह्न 11:10 बजे चलकर दोपहर 1:55 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी और दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे सूरत पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09193 स्पेशल ट्रेन बांद्रा से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 10:25 बजे चलकर दूसरे दिन रात 12:05 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी और सुबह नौ बजे मऊ पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09194 स्पेशल ट्रेन मऊ से 28 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार शाम सात बजे चलकर रात 3:35 बजे सेंट्रल आएगी और दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी