National Hapkido Competition में उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों ने जीते 19 स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में शहर से 35 खिलाडिय़ों का चयन बालक और बालिका वर्ग में हुआ था। जो उत्तर प्रदेश की टीम से खेल कर प्रदेश का नाम रोशन करने में कामयाब रहे। उत्तर प्रदेश को 19 स्वर्ण 12 रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त हुए।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:02 PM (IST)
National Hapkido Competition में उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों ने जीते 19 स्वर्ण पदक
वह कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के भी अध्यक्ष थे

कानपुर, जेएनएन। गोवा में संपन्न हुई नेशनल हैपकिड़ो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 35 पदक हासिल कर उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों को पछाड़ा। वहीं तमिलनाडु को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला।

हैपकिड़ो बॉक्सिंग के सचिव आजाद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर से 35 खिलाडिय़ों का चयन बालक और बालिका वर्ग में हुआ था। जो उत्तर प्रदेश की टीम से खेल कर प्रदेश का नाम रोशन करने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को 19 स्वर्ण 12 रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में पदक हासिल करने के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का चयन नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। प्रतियोगिता में शहर से कुल 35 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था जिसमें ज्यादातर खिलाडिय़ों ने अपनी छाप छोड़ी। खिलाड़ी संजना ने बताया कि देशभर के खिलाडिय़ों के बीच बेहतर प्रदर्शन करना एक चुनौती थी परंतु खिलाडिय़ों के आपसी तालमेल और प्रोत्साहन के चलते खिलाडिय़ों ने जीत हासिल की। सचिव आजाद सिंह के मुताबिक खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों में जो कमी देखी गई उन्हेंं जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगा। संक्रमण काल के चलते खिलाडिय़ों को ऑनलाइन माध्यम से जरूरी टिप्स देखा प्रशिक्षित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी