इटावा: शादी समाराेह में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- विस चुनाव तय करेगा देश की राजनीति का भविष्य

शिवपाल पुत्र पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव के साथ पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता की बेटी दीक्षा और वरिष्ठ पत्रकार यशवंत चतुर्वेदी के बेटे सचिन चतुर्वेदी के विवाह समारोहों में पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहती है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:57 PM (IST)
इटावा: शादी समाराेह में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- विस चुनाव तय करेगा देश की राजनीति का भविष्य
वार्ता करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ङ्क्षसह यादव (बाएं)।

इटावा, जागरण संवाददाता। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ङ्क्षसह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव देश की राजनीति का भविष्य तय करेगा। प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेलगाम अफसरशाही की वजह से सत्ता परिवर्तन अवश्यम्भावी है। योगी सरकार ने लोगों में विश्वास खो दिया है, देश और प्रदेश में भाजपा की साख पूरी तरह से खत्म हो गई है। प्रदेश से सफाया होते ही वर्ष 2024 में देश से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। 

वह अपने पुत्र पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव के साथ पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता की बेटी दीक्षा और वरिष्ठ पत्रकार यशवंत चतुर्वेदी के बेटे सचिन चतुर्वेदी के विवाह समारोहों में पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहती है। सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा बनाकर भाजपा का सफाया करना चाहिए। काफी देर तक उन्होंने लोगों से सीधा संवाद दिया लेकिन सपा से गठबंधन को लेकर चुप ही रहे। इस दौरान प्रसपा नेता डा. बृजेश चंद्र, महावीर ङ्क्षसह यादव, अजेंद्र ङ्क्षसह गौर, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, वेदव्रत गुप्ता, सुनील यादव, विनय पांडेय, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी