राम मंदिर मुद्दे पर शिवपाल का बड़ा बयान, कहा-विवादित भूमि पर नहीं हो निर्माण

कानपुर में पूर्व शिक्षा मंत्री के भतीजे के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 11:02 AM (IST)
राम मंदिर मुद्दे पर शिवपाल का बड़ा बयान, कहा-विवादित भूमि पर नहीं हो निर्माण
राम मंदिर मुद्दे पर शिवपाल का बड़ा बयान, कहा-विवादित भूमि पर नहीं हो निर्माण
कानपुर, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का राम मंदिर मुद्दे पर कहना है कि भाजपा को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। अगर इंतजार नहीं कर सकते हैं तो विवादित स्थान पर मंदिर का निर्माण नहीं कराएं। कहा कि जिलों के नाम बदलने के बजाए भाजपाई अपने दिलों को बदलें ताकि देश में सांप्रदायिक और सौहार्द का माहौल बन सके। वह बुधवार को शहर में भाजपा नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत ङ्क्षसह जनसेवक के भतीजे के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने आए थे।
सैफई के दंगल में लेंगे नेताजी से आशीर्वाद
पत्रकारों से वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी के जन्मदिन पर सैफई में बड़े दंगल का आयोजन होता है, जिसमें नेताजी मुलायमसिंह यादव पहुंचेंगे और वह भी उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पूर्व 9 दिसंबर को पार्टी की विशाल रैली लखनऊ के रमाबाई मैदान में होगी। इस रैली में समान विचारधारा के दल शामिल होंगे, हालांकि उन्होंने किसी दल का नाम नहीं लिया।
भाजपा को हटाने के लिए मिले सीटों का शेयर
राजाभइया की पार्टी को शामिल किए जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि फिलहाल इसपर कोई बात नहीं हुई है। भाजपा हटाने के लिए अगर कोई उनकी पार्टी को शामिल करना चाहता है तो चुनाव में उनके मुताबिक सीटों का शेयर मिले। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे की अगुवाई में गंगापुल पर उनका स्वागत किया। यहां पर प्रसपा के नगर अध्यक्ष महताब आलम, फतेहपुर के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, वरुण गुप्ता, आनंद शुक्ल, शैलेंद्र मिश्र, ऋषि दुबे, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी