मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई में शिवपाल ने काटा केक, दंगल का किया आयोजन

आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 83वां जन्मदिन है। इसको लेकर सपा के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी जन्मदिन मना रही है। सैफई में दंगल का आयोजन किया गया है जिसमें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पहुंचे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 12:50 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 12:50 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई में शिवपाल ने काटा केक, दंगल का किया आयोजन
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई में शिवपाल ने काटा केक।

इटावा, जागरण सवांददाता। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर कार्यक्रम शुरू हो गये हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा सैफई में दंगल का आयोजन किया गया है जिसमें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पहुंचे। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रसपा के कई नेता मौजूद थे। कई नामी गिरामी पहलवानों काे दंगल में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। इस अवसर पर मुलायम सिंह के जन्मदिन का केक भी काटा गया।

सपा कार्यालय पर संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना की। सपा नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के सर्वमान्य नेता है और वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लेते हैं।

मुलायम के गांव सैफई के लोग चाहते हैं कि चुनाव से पहले अखिलेश व शिवपाल यादव को एक साथ आ जाना चाहिए। दीपावली पर अखिलेश यादव के बयान के बाद लोगों को उम्मीद जगी है। समाजवादी पार्टी गांव में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर केक काटकर गोष्ठी की जाएगी। साथ ही सभी बूथ सेक्टरों पर केक काटा जाएगा।

chat bot
आपका साथी