बेटियों को तमंचा दिखाकर दरिंदों ने लूटी मां की अस्मत, उरई में हैवानियत की हदें हुईं पार

पीडि़ता के अनुसार सोमवार रात उसका पति हाईवे स्थित ढाबे में काम करने गया था। वह पांच और सात वर्षीय अपने बेटियों के साथ घर में थी। रात 11 बजे पड़ोस में रहने वाला भूरे पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने तीन साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:23 PM (IST)
बेटियों को तमंचा दिखाकर दरिंदों ने लूटी मां की अस्मत, उरई में हैवानियत की हदें हुईं पार
मां से सामूहिक दुष्कर्म की घटना इस बार उरई में घटित हुई।

उरई, जेएएनन। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात चार लोगों ने घर में घुसकर मासूम बेटियों को तमंचा सटाकर मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ढाबे से काम कर लौटे पति को जानकारी हुई तो पुलिस को जानकारी दी। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पीडि़ता के अनुसार सोमवार रात उसका पति हाईवे स्थित ढाबे में काम करने गया था। वह पांच और सात वर्षीय अपने बेटियों के साथ घर में थी। रात 11 बजे पड़ोस में रहने वाला भूरे पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने तीन साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोपितों ने बेटियों को पकड़कर उनकी कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पति को बुलाया। पति ने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर महिला के बयान दर्ज किए और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर भूरे व उसके तीन साथियों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में गांव में दबिश दी गई, लेकिन तीनों फरार हैं। एसपी रवि कुमार ने बताया कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

chat bot
आपका साथी