कानपुर में पांच शादी करने वाले फर्जी बाबा का खुला एक और भेद, पत्नी ने बताया कैसे बनाता था शिकार

मूलरूप से शाहजहांपुर निगोही निवासी फर्जी बाबा अनुज चेतन ने पूरी जिंदगी में सिर्फ लोगों को धोखा देकर अपना फायदा निकालने का काम किया है। उसने एक के बाद झूठ बोलकर पांच युवतियों से शादी की। मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से वह छठवीं शादी करने की तैयारियां कर रहा था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:10 PM (IST)
कानपुर में पांच शादी करने वाले फर्जी बाबा का खुला एक और भेद, पत्नी ने बताया कैसे बनाता था शिकार
शादी वाले बाबा अनुज चेतन की फाइल फोटो।

कानपुर, जेएनएन। पांच शादियां करने के बाद छठवीं शादी करने जा रहे फर्जी बाबा अनुज चेतन तो नटवरलाल को भी पीछे छोड़ गया। उसने लोगों संग ठगी करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रस्ट बना रखे हैं। एक ट्रस्ट शाहजहांपुर के पते पर है तो दो अन्य ट्रस्ट उसके किदवई नगर में किराए के मकान नंबर पर पंजीकृत हैं। इन्हीं ट्रस्ट के माध्यम से फर्जी बाबा लोगों को अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूलने का काम करता था।

यह है पूरा मामला: मूलरूप से शाहजहांपुर निगोही निवासी फर्जी बाबा अनुज चेतन ने पूरी जिंदगी में सिर्फ लोगों को धोखा देकर अपना फायदा निकालने का काम किया है। उसने एक के बाद झूठ बोलकर पांच युवतियों से शादी की। मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से वह छठवीं शादी करने की तैयारियां कर रहा था। उसकी करतूतों की जानकारी श्याम नगर निवासी पांचवी पत्नी को हो गई थी। जिस पर उसने आरोपित बाबा के खिलाफ पहले चकेरी थाने में और बाद में किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सटीक सूचना पर किदवई नगर पुलिस ने आरोपित बाबा को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

महिला ने बताई थी यह बात: बाबा की पांचवी पत्नी ने बताया कि आरोपित बाबा फर्जी तरीके से कई ट्रस्ट बना चुका है। ट्रस्ट के माध्यम से वह बड़े उद्यमियों को शामिल करता है और ट्रस्ट में दान के नाम पर आने वाली रकम से अपनी जरूरतों को पूरा करता है। पांचवी पत्नी के मुताबिक आरोपित ने मां कामाख्या बंजारे बाबा ट्रस्ट शाहजहांपुर के पते पर बनाया था। जबकि एफ-ब्लाक किदवई नगर में शैलेश मिश्र के किराये के मकान में रहने के दौरान उनके घर के ही पते पर मां कामाख्या जनकल्याण सेवा ट्रस्ट और संत सुरक्षा मिशन भी बनाया है। संत सुरक्षा मिशन में वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर होना बताता था। पांचवी पत्नी ने उसके द्वारा तैयार किए गए सभी ट्रस्ट से संबंधित जानकारियां किदवई नगर पुलिस को दी हैं। 

इनका ये है कहना: थाना प्रभारी किदवई नगर राजीव सिंह ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी