हमीरपुर में यमुना नदी के किनारे मिले सात शव, अफरा-तफरी के बीच कराई गई वीडियोग्राफी

गुरुवार दोपहर कुछ लोग यमुना पुल पर थे तभी उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूर पर शव उतराते दिखे। इनमें कुछ शवों के ऊपर कपड़ा पड़ा था। एक शव रेत में अधजली अवस्था में था। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला एसआइ गौरव चौबे मनोज पांडेय नीरज पाठक समेत बड़ी संख्या में फोर्स पहुंचा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:52 PM (IST)
हमीरपुर में यमुना नदी के किनारे मिले सात शव, अफरा-तफरी के बीच कराई गई वीडियोग्राफी
यमुना नदी में शवों के उतराने की जानकारी मिलने के बाद पुल पर मौजूद पुलिसकर्मी।

हमीरपुर, जेएनएन। गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय में यमुना नदी पुल के पास शव उतराते दिखे तो लोगों में अफरातफरी मच गई। तीन शव कानपुर के सजेती थाने की सीमा में थे, जबकि चार हमीरपुर की ओर मिले।

गुरुवार दोपहर कुछ लोग यमुना पुल पर थे, तभी उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूर पर शव उतराते दिखे। इनमें कुछ शवों के ऊपर कपड़ा पड़ा था। एक शव रेत में अधजली अवस्था में था। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला, एसआइ गौरव चौबे, मनोज पांडेय, नीरज पाठक समेत बड़ी संख्या में फोर्स पहुंचा और जांच की। नायब तहसीलदार ने मोबाइल फोन से उतराते व अधजले शव की वीडियोग्राफी की। एएसपी ने बताया कि मौत के बाद लोग यमुना नदी में अंतिम संस्कार करते हैं। कई बार शव प्रवाहित भी कर देते हैं। ये शव उनमें से ही हो सकते हैं। अधजले समेत चार शव कानपुर के सजेती थाने की सीमा होने से वहां सूचना दी गई है। शव निकालकर जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।  

chat bot
आपका साथी