उरई में पूर्व प्रधान के पुत्र को तमंचा सटाकर मारी गई थी गोली, सिर में फंसी मिली बुलेट

ग्राम ईंगुई कला में शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे पूर्व प्रधान रामलखन के पुत्र रामसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ हालत में उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:34 PM (IST)
उरई में पूर्व प्रधान के पुत्र को तमंचा सटाकर मारी गई थी गोली, सिर में फंसी मिली बुलेट
पुलिस की जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उरई, जेएनएन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम ईंगुई कला में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अभी तक पुलिस कातिलों का पता नहीं लगा पाई है। सर्विलांस की मदद से संदिग्धों के मोबाइल नंबर पुलिस ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। संदेह के आधार पर रविवार को चार लोगों को  पुलिस ने हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ग्राम ईंगुई कला में शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे पूर्व प्रधान रामलखन के पुत्र रामसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ हालत में उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। रामलखन की तहरीर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू की। रविवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। सिर में 315 बोर की बुलेट फंसी मिली है। जिससे लगता है कि तमंचा सिर में सटाकर गोली मारी गई है। इसके अलावा सिर में एक चोट भी पाई गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या में दो से अधिक लोग हो सकते हैं, लेकिन 24 घंटे की छानबीन के बाद पुलिस कातिलों का पहचान करना तो दूर की बात अभी तक हत्या की वजह भी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का भी मानना है कि घटना बेहद जटिल हैजांच।  में पता चला है कि रामसेवक तंत्र मंत्र का काम करता था। कहीं इसी वजह से तो कोई उससे खुन्नस नहीं खाए थे. इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। सर्विलांस के माध्यम से कुछ लोगों के नंबर ट्रेस किए गए हैं। चार लोगों को शक के बिनाह पर पुलिस ने हिरासत में लिया। स्वजन के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए लेकिन व घर के किसी अन्य सदस्य ने किसी के साथ रंजिश होने की बात नहीं की है। इसी वजह से मामला उलझ गया है। एट थाना के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार दिवाकर का कहना है कि फिलहाल कत्ल की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे कातिलों तक पहुंचा जा सके।

chat bot
आपका साथी