सीनियर व मास्टर वर्ग के खिलाड़ी ट्रायल में दिखाएंगे दम, प्रदेशस्तरीय मंच के लिए जाने के लिए दावा करेंगे मजबूत

ग्रीनपार्क स्टेडियम में आठ सितंबर को जिलास्तरीय व दस सितंबर को मंडलस्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले खिलाड़ी 13 व 14 होने वाले प्रदेशस्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। प्रदेशस्तरीय ट्रायल का आयोजन कई शहरों में आयोजित किया जाएगा।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 03:35 PM (IST)
सीनियर व मास्टर वर्ग के खिलाड़ी ट्रायल में दिखाएंगे दम, प्रदेशस्तरीय मंच के लिए जाने के लिए दावा करेंगे मजबूत
ट्रायल में हिस्सा लेकर प्रदेशस्तरीय मंच के लिए जाने के लिए दावा मजबूत करेंगे

कानपुर, जेएनएन। खेल निदेशालय की ओर से अखिल भारतीय सिविल सॢवसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडल ट्रायल में शहर व मंडल के सीनियर व मास्टर वर्ग के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। 17 खेलों में होने वाले ट्रायल में सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जो शहर से सिविल सॢवसेज के ट्रायल में हिस्सा लेकर प्रदेशस्तरीय मंच के लिए जाने के लिए दावा मजबूत करेंगे।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में आठ सितंबर को जिलास्तरीय व दस सितंबर को मंडलस्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले खिलाड़ी 13 व 14 होने वाले प्रदेशस्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। प्रदेशस्तरीय ट्रायल का आयोजन कई शहरों में आयोजित किया जाएगा। कानपुर में शतरंज व कैरम के प्रदेशस्तरीय ट्रायल लिए जाएगे। ग्रीनपार्क में टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट व हाकी खेल में खिलाड़ी जिला व मंडलस्तरीय ट्रायल का हिस्सा बनेंगे। संबंधित खेलों में खिलाड़ी ग्रीनपार्क में संपर्क कर हिस्सा ले सकते हैं। इसमें सफल होने वाले खिलाडिय़ों को आगामी दिनों में प्रदेशस्तरीय ट्रायल में शामिल किया जाएगा। शहर से पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन, क्रिकेट, हाकी सहित कई खेलों में खिलाडिय़ों के शामिल होने की उम्मीद है। हाल में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में चयनित होने वाले खिलाड़ी मनीष मिश्रा भी सिविल सॢवसेज के ट्रायल में दम दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने पिछले कई महीनों से तैयारियों शुरू कर दी थी। टेनिस का प्रयागराज, वालीबाल का अयोध्या, तैराकी का मेरठ, बास्केटबाल का गोरखपुर, बैडमिंटन का गोंडा, टेबल टेनिस का अलीगढ़, कबड्डी का अमेठी, शतरंज का कानपुर, भारोत्तोलन का लखनऊ, एथलेटिक्स का बरेली, फुटबाल का उन्नाव, कैरम का कानपुर, ब्रिज का लखनऊ, कुश्ती का गोरखपुर, पावर लिफ्टिंग का लखनऊ, क्रिकेट का मैनपुरी व हाकी का इटावा में प्रदेशस्तरीय ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल के इन चरणों में सफल होने वाले खिलाड़ी अखिल भारतीय सिविल सॢवसेज की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी