Samajwadi Party News: सपा तैयार कर रही चुनावी जमीन, 15 को होगा व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन

समाजवादी पार्टी ने भी यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सक्रिता तेज कर दी है सपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों को सपा सरकार के समय हुए विकास कार्य बताने की तैयारी की है। वहीं व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में आसपास के जिलों के व्यापारी जुटेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:54 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 01:30 PM (IST)
Samajwadi Party News: सपा तैयार कर रही चुनावी जमीन, 15 को होगा व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन
विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटे सपाई।

कानपुर, जेएनएन। यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी ने सक्रियता तेज कर दी है। सपाइयों ने जहां घर-घर जाकर सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को बताकर जन समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। वहीं सपा व्यापार सभा भी मंडलीय सम्मेलन करने जा रहा है, जिसमें कानपुर समेत आसपास के जिलों के व्यापारी शामिल हो रहे हैं।

सपा व्यापार सभा का सम्मेलन 15 को

सपा व्यापार सभा के कानपुर मंडल का व्यापारी मंडलीय सम्मेलन 15 सितंबर को मर्चेंट चैंबर हाल में होगा। इसमें कानपुर, कन्नौज, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग मौजूद रहेंगे। यह जानकारी रविवार को साकेत नगर स्थित गहोई भवन में व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने दी। अभिमन्यु ने सम्मेलन में व्यापारी जो मुद्दे देंगे। उनको सपा अपने घोषणा पत्र में स्थान देगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, कृपा शंकर त्रिवेदी, शुभ गुप्ता, रोशन गुप्ता, जीतेंद्र जायसवाल, विनय कुमार, मनोज चौरसिया मौजूद रहे।

घर-घर जाकर सपाई बताएंगे सपा सरकार के काम

सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता से वोट मांगे जाएंगे। चुनाव को लेकर सपा ने तैयारी शुरू कर दी है इसको लेकर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की नवीन मार्केट स्थिति कार्यालय में बैठक हुई। अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल 2012 से 2017 तक जनता के लिए कराए गए विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताएंगे। अल्पसंख्यक सभा शहर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के झूठ और जुमलेबाजी की पोल खोल अभियान चलाकर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाएगी।

नगर अध्यक्ष डाक्टर इमरान ने कहा कि अब पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सबकुछ भूल कर केवल जनता बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को बताओ और उनकी समस्याओं को भी दूर कराओ। बैठक का संचालन नगर महासचिव मोहम्मद मुर्तजा खान ने किया। बैठक में अल्पसंख्यक सभा ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए नगर उपाध्यक्ष के पद पर जफर इकबाल जाफरी व प्रीत सिंह सैनी नगर सचिव नूर अहमद, वाहिद मोहम्मद इकराम खान और मोहम्मद शारिक और संगठन मंत्री के पद पर रेहान को मनोनीत किया। बैठक में कुलवंत जीत सिंह, नूर आलम, मलिक खालिद, सैयद नजर अली, मोहम्मद रियाज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी