सैफई पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा पर साधा निशाना, पंजाब के किसानों के लिए कही बड़ी बात

Akhilesh Yadav रामगोपाल के साथ अखिलेश ने ट्रैक्टर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा किसान बिल को जबरिया सदन में पास किया गया है ।जबरिया पास किया गया किसान बिल हकीकत में डेथ वारंट है। जनता के पैसा बना देश का सब कुछ बेचा जा रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:10 PM (IST)
सैफई पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा पर साधा निशाना, पंजाब के किसानों के लिए कही बड़ी बात
ट्रैक्टर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए सवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

इटावा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव की मौजूदगी में सैफई महोत्सव ग्राउंड में स्थापित 158 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर पर सवार होकर फहराया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार सब कुछ बेचने में जुटी हुई है। केंद्र सरकार केवल 10 लोगों के लिए काम कर रही है और सारे देश की जनता को मूर्ख बना रही है।  सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि हमें देश की सेना पर गर्व है। सभी जातियों के लोग इस देश मे रहते हैं। यही देश की पहचान है। देश की आज़ादी के लिये हर जाति के लोगों ने अपनी शहादत दी है।

जातियों में नफरत फैलाने में माहिर है भाजपा

उन्होंने आगे कहा किसान बिल का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं  के घरों पर पुलिस  छापेमारी कर रही है। आज ही देर रात बड़ी तादात में समाजवादी साथियों को गिरफ्तार किया गया है। तिरंगा ट्रैक्टर रैली को रोकने की भरसक पुलिस ने कोशिश की लेकिन कामयाब नही हो सके हैं। लोकतंत्र बचाने के लिये भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। 

यह भी पढ़ें :  सपाइयों और किसानों के प्रदर्शन पर भारी पड़ी चाक चौबंद व्यवस्था, जानें- कानपुर के आसपास की स्थिति

पंजाब के किसानों की प्रशंसा करते हुए बाेले अखिलेश

किसान बिल को जबरिया सदन में पास किया गया है ।जबरिया पास किया गया किसान बिल हकीकत में डेथ वारंट है। जनता के पैसा बना देश का सब कुछ बेचा जा रहा है। जब हम आप अपने अधिकारों को अगर मांगने के लिये सड़को पर निकले तो भाजपा के लोग राजनैतिक कहते हैं। पंजाब के किसानों ने देश मे अपनी मांगों को लेकर अलख जगा दी है। इसलिए पंजाब के किसान वाकई में बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें : कानपुर में पुलिस-प्रशासन ने सपाइयों और कांग्रेसियों का रोका रास्ता, कई नेता गिरफ्तार

प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सीएम पर कसा तंज 

सीएम योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 14 और 15 करोड़ लोगों को नौकरी देने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत उससे बिल्कुल ही अलग है। कोई भी विकास कार्य योगी सरकार नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार में जो काम हुआ था उसके बाद कोई भी काम नहीं हुआ है जब कि उस पर चलने वाले से टैक्स जरूर वसूला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी किसी भी मेधावी छात्र को लैपटॉप नही दे पाए हैं क्योंकि सीएम को लैपटॉप चलाना नहीं आता है। अमेरिका में हुए राजनीतिक बदलाव का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा कि गोरे काले का भेद करने वाले आज अमेरिका में सत्ता से बाहर हो गए हैं। भारत में भी नफरत फैलाने वाले भी सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव,सुनील साजन एमएलसी,आनंद भदौरिया के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी