सपा ने साइकिल यात्रा से फूंका चुनावी बिगूल

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर निकाली साइकिल यात्रा जागरण संवाददाता क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 01:55 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 01:55 AM (IST)
सपा ने साइकिल यात्रा से फूंका चुनावी बिगूल
सपा ने साइकिल यात्रा से फूंका चुनावी बिगूल

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर निकाली साइकिल यात्रा

जागरण संवाददाता, कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकालकर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। नगर अध्यक्ष डा. इमरान और साइकिल यात्रा की प्रभारी जूही सिंह की अगुआई में रैली निकालकर भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ध्वस्त कानून व्यवस्था, बेरोजगारी पर रोष जताने के साथ-साथ वरिष्ठ नेता आजम खान को गलत तरीके से जेल भेजने का विरोध जताया।

विधायक अमिताभ बाजपेयी और इरफान सोलंकी की अगुवाई में भी पदाधिकारियों ने साइकिल रैली निकाली। छावनी से पूर्व महामंत्री मोहम्मद हसन रूमी व पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, गोविद नगर विधानसभा से सम्राट विकास, किदवई नगरसे ओम प्रकाश मिश्रा व सुभाष द्विवेदी ने टीम के साथ रैली निकाली। छावनी विधानसभा क्षेत्र से दीपक खोटे टिल्लू जायसवाल रियाज बबलू सुफियान ने यात्रा निकाली। महासचिव अभिषेक गुप्ता, सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशपति केशरवानी, साहेबे आलम, बंटी सेंगर पार्षद लियाकत अली आदि मौजूद रहे। वहीं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अरुण तोमर ने यात्रा को रवाना किया। राष्ट्रीय महासचिव यूथ बिग्रेड प्रवीण सिंह बंटी, सयुस जिलाध्यक्ष अर्पित यादव, संतोष यादव, रोहित शुक्ला आदि रहे। मंधना में पूर्व मंत्री सुधीर रावत और ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव की अगुआई में साइकिल यात्रा निकाली गयी। जिला पंचायत सदस्य राजू दिवाकर, हरिओम पाण्डेय व राजेश यादव ने भी साइकिल यात्रा निकाली।

प्रसपा ने जयंती मनाई

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित कार्यालय में समाजवादी चितक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गयी। नगर अध्यक्ष आशीष चौबे, सुधाकर त्रिपाठी, श्यामसुंदर गर्ग, अब्दुल समी शाह, सुनील बाजपेई आदि रहे।

chat bot
आपका साथी