हृदय नारायण दीक्षित ने सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर दी प्रतिक्रिया, कहा- आतंकियों से हिंदुओं की तुलना बर्दाश्त नहीं

Salman Khurshid book controversy किसानों की सभा में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बिना नाम लिए उनकी पुस्तक के अंश पर हमला कर कहा कि इस समय हिंदू समाज के खिलाफ साजिश और षडयंत्र चल रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:14 PM (IST)
हृदय नारायण दीक्षित ने सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर दी प्रतिक्रिया, कहा- आतंकियों से हिंदुओं की तुलना बर्दाश्त नहीं
Salman Khurshid book controversy उन्नाव में किसानों की सभा में बोलते हुए उप्र विधानसभा के स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। Salman Khurshid book controversy  उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहाकि अब एक पार्टी सिर्फ पुस्तक लिखने का काम कर रही है। पुस्तक में ङ्क्षहदू को बोको हरम, इस्लामिक स्टेट आफ सीरिया (आइएसआइएस) जैसा आतंकी कहा गया है। ङ्क्षहदुओं की अपने ही देश में ङ्क्षहसक आतंकी संगठनों से तुलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह बुधवार को शहर की नवीन मंडी परिसर में किसान ट्रैक्टर यात्रा का शुभारंभ करने आए थे।

 इस मौके पर किसानों की सभा में उन्होंने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बिना नाम लिए उनकी पुस्तक के अंश पर हमला कर कहा कि इस समय हिंदू समाज के खिलाफ साजिश और षडयंत्र चल रहे हैं और उसी के विस्तार में एक पुस्तक दो-तीन दिन पहले आई थी और एक पुस्तक फिर आई है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पूर्वजों का वैदिककाल से लेकर अब तक  लाखों वर्षों का इतिहास है और हम अपने ही देश में ङ्क्षहसक आतंकी लिखे जाएं क्या यह उचित है। लेख को इस पर सफाई देकर माफी मांगनी चाहिए। 

chat bot
आपका साथी