बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बाद अब बेटी खिलाओ से हो रहा गौरव का एहसास : साक्षी मलिक Kanpur News

मेहरबान सिंह के पुरवा में हरमोहन सिंह यादव की जयंती पर आयोजित दंगल में पहुंचीं ओलंपिक पदक विजेता।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 03:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 03:13 PM (IST)
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बाद अब बेटी खिलाओ से हो रहा गौरव का एहसास : साक्षी मलिक Kanpur News
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बाद अब बेटी खिलाओ से हो रहा गौरव का एहसास : साक्षी मलिक Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। देश में बेटियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। वर्तमान में हर खेल में देश की बेटियों ने अपनी छाप छोड़कर देश का नाम रोशन किया है। समय बदल रहा है पहले बेटी बचाओ था, फिर बेटी पढ़ाओ और अब बेटियों को खिलाओ का उद्घोष ही देश-दुनिया में भारत को गौरव का एहसास करा रहा है। ये बातें शुक्रवार को मेहरबान सिंह का पुरवा में मोहन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल में पहुंचीं पद्मश्री व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहीं।

उन्होंने कहा कि गांवों में कुश्ती खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने से देश-दुनिया में कुश्ती को बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे। इससे भारत का वर्चस्व विश्व भर में बढ़ेगा। समय बदल रहा है अन्य विधाओं के साथ खेल में बेटियों का परचम एक बार फिर लहराएगा। हरियाणा की तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में कुश्ती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जयंती पर होने वाली कुश्ती में दुनियाभर के दिग्गज पहलवानों का आना कानपुर के लिए गौरव की बात है। इस तरह के आयोजन में भारी संख्या में भीड़ देखकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार में पली बढ़ी हूं। जो दिया इस खेल ने ही दिया इसलिए देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक देकर अपना देश के प्रति कर्ज चुकाऊंगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना ही मेरा सपना है। 

chat bot
आपका साथी