कोरोना से मुक्ति के लिए यज्ञ में दीं आहुतियां

कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान परशुराम सर्व कल्याण सेवा समिति ने उठाया कदम।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:06 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:06 AM (IST)
कोरोना से मुक्ति के लिए यज्ञ में दीं आहुतियां
कोरोना से मुक्ति के लिए यज्ञ में दीं आहुतियां

जेएनएन, कानपुर : कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान परशुराम सर्व कल्याण सेवा समिति की ओर से भगवान परशुराम वाटिका आर्यनगर में यज्ञ का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए हवन से पहले भगवान परशुराम का दूध, दही, घृत, शहद, चंदन, तीर्थों के जल से अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां देकर कोविड संक्रमण समाप्ति की कामना की।

भगवान परशुराम सर्व कल्याण सेवा समिति के महामंत्री शेष नारायण त्रिवेदी ने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है और मौतें भी हो रही हैं। इस संकट से निजात के लिए समिति के पदाधिकारियों ने यज्ञ किया और भगवान परशुराम के सहस्त्रनाम का जप किया। कोरोना संक्रमितों के लिए प्लाज्मा दान कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र शास्त्री, पवन दुबे, संजय त्रिवेदी, नितिन आदि उपस्थित रहे।

समाधा आश्रम ने हैलट में जाकर किया सेवा कार्य : कानपुर : पूज्य उदासीन समाधा आश्रम के सेवकों ने शनिवार को हैलट अस्पताल में जाकर सेवा कार्य किया। कोरोना काल में मरीजों को निश्शुल्क भोजन कराया गया। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी नारायण भजन जी महाराज के मार्गदर्शन में समाधा आश्रम की ओर से प्रतिदिन भोजन की सेवा हैलट अस्पताल में भोजन का वितरण किया जा रहा है। कोविड नियमों का पालन करते हुए मनीष वसंदानी, प्रबंधक दीपक वसंदानी, हनी, अश्वनी, मुकेश लखमानी, निखिल कुकरेजा आदि उपस्थित रहे। यूपीसीडा मुख्यालय में फाइलें होंगी ऑनलाइन निस्तारित, कानपुर : उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लखनपुर स्थित मुख्यालय में अब ई ऑफिस सुविधा लागू होगी। यह कार्य ऑनलाइन होगा। मुख्यालय पर तैनात अफसर किसी भी फाइल को ऑनलाइन मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेज सकेंगे और वे जहां कहीं भी होंगे फाइल का ऑनलाइन निस्तारण कर देंगे। दूसरे चरण में यह सुविधा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों में भी लागू की जाएगी। मु्ख्यालय पर यह सुविधा लागू करने के लिए जल्द ही अफसरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी फाइलों को विशेष सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इससे काम लंबित नहीं रहेंगे और आवंटियों को भी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी