कानपुर नगर निगम के हवाले होते ही बदलेगी रूमा औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर तेज होगा विकास

नए वित्तीय वर्ष में नगर निगम को रूमा औद्योगिक क्षेत्र हस्तांतरित करने की योजना बनाई गई है। यहां से वसूले जाने वाले टैक्स का 60 फीसद धन नगर निगम क्षेत्र के विकास पर खर्च करेगा। इसके लिए फिर से एस्टीमेट बनाया जा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:53 AM (IST)
कानपुर नगर निगम के हवाले होते ही बदलेगी रूमा औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर तेज होगा विकास
उद्योग बंधु की बैठक में मसला उठने के बाद मंत्री ने संज्ञान लिया।

कानपुर, जेएनएन। रूमा औद्योगिक क्षेत्र को नगर निगम के हवाले करने की कवायद उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने तेज कर दी है। नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में ही औद्योगिक क्षेत्र के नगर निगम को हस्तांतरित होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम ने 35 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा था, लेकिन प्राधिकरण ने इसे जरूरत से ज्यादा बताया। अब फिर से एस्टीमेट बनाया जा रहा है। हस्तांतरण के लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पहल की थी।

औद्योगिक क्षेत्र का होगा विकास

नगर निगम को हस्तांतरित होने के बाद टैक्स के रूप में वसूली गई राशि का 60 फीसद हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर नगर निगम खर्च करेगा। रूमा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने की थी। यहां ढाई सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां के उद्यमियों को दोहरा टैक्स देना पड़ता है। नगर निगम जहां हाउस टैक्स वसूलता है वहीं प्राधिकरण मरम्मत शुल्क लेता है। प्राधिकरण यहां नाला, सड़क, बिजली आदि सुविधाओं का विकास करता है, लेकिन करोड़ों रुपये टैक्स वसूलने वाला नगर निगम यहां एक फूटी कौड़ी भी नहीं खर्च करता है। जब भी उद्योग बंधु की बैठक होती है यह मामला उठता है। रूमा औद्योगिक क्षेत्र को नगर निगम के हवाले करने के लिए कहा गया है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। - सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री

chat bot
आपका साथी