RSS Meet In Kanpur: संपर्क प्रमुखों ने साझा किए अनुभव, नवीन क्षेत्रों में कार्य के लिए उत्सुक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की अखिल भारतीय बैठक में प्रांत प्रमुखों ने अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी। संपर्क विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख रामलाल ने सभी प्रांत प्रमुखों से उनके यहां संपर्क की स्थिति के बारे में पूछा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:48 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:48 AM (IST)
RSS Meet In Kanpur: संपर्क प्रमुखों ने साझा किए अनुभव, नवीन क्षेत्रों में कार्य के लिए उत्सुक
कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की बैठक हुई।

कानपुर, जेएनएन। कोरोना काल के दौरान सेवा कार्य करने वाले विभिन्न वर्ग और क्षेत्र के लोगों से संपर्क एक अलग अनुभव था। बहुत से लोग अपने पूरे परिवार के साथ इसमें लगे हुए थे। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की अखिल भारतीय बैठक में प्रांत प्रमुखों ने यह बात अपने संपर्क के दौरान हुए अनुभवों के आधार पर बताई। उन्होंने इस क्षेत्र में और लोगों से संपर्क करने की बात भी कही और नए क्षेत्रों में संपर्क को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक साकेत नगर स्थित गेस्ट हाउस में चल रही है। बैठक के दूसरे दिन अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने सभी 44 प्रांतों के प्रमुखों से क्रम से उनके कार्यों की जानकारी ली। वृत्त निवेदन के सत्र में सभी ने बताया कि किस-किस आयाम में कितने लोगों से संपर्क किए गए हैं। कोरोना के दौरान संघ ने उन सभी लोगों से संपर्क करने के लिए कहा था जो सेवा कार्य में जुटे थे। प्रांत संपर्क प्रमुखों ने बताया कि कितने लोगों से संपर्क किया गया, कई नामों का उल्लेख भी कर उनसे संपर्क का अनुभव भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि बहुत से लोग तो अपने पूरे परिवार के साथ सेवा कार्यों से जुटे हुए हैं। अपने कारोबार के बाद वे सिर्फ सेवा कार्यों में लगे हुए हैं जो अब तक जारी हैं। कुछ लोग आपस में धन एकत्र कर इस कार्य में लगे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी बचत को सेवा कार्य में लगा दिया है। संपर्क प्रमुखों ने कहा कि अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जहां तक पहुंचना है। इसके साथ ही कई प्रांत प्रमुखों ने नवीन क्षेत्र में भी संपर्क बढ़ाने को लेकर उत्सुकता जताई। रविवार को बैठक का अंतिम दिन है।

chat bot
आपका साथी