आफत की बारिश : कानपुर नगर में डूब गईं सड़कें, देहात में घर गिरने से दंपती की मौत

कानपुर में सिविल लाइंस में सीवर लाइन अोवर फ्लो होने से गंदा पानी भर गया। अौद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से अावागमन प्रभावित हुआ फैक्ट्रियों में काम बंद रहा। नाला सफाई न होने से घरों और दुकानों में पानी भर जाने से समस्या हो गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:51 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:51 AM (IST)
आफत की बारिश : कानपुर नगर में डूब गईं सड़कें, देहात में घर गिरने से दंपती की मौत
बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल ।

कानपुर, जेएनएन। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी लेकिन सड़कों पर जलभराव से मुसीबत खड़ी हो गई। वहीं देहात में बारिश कहर बनकर गिरी, मैथा क्षेत्र के गांव में कच्चा घर गिरने से दंपती की दबकर मौत हो गई। कानपुर नगर में नगर निगम अौर जलकल विभाग की लापरवाही के चलते कई इलाकों में जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए। घरों के अंदर और बाजार व दुकानों में पानी भर गया। अौद्योगिक क्षेत्र पनकी, दादानगर,अौर फजलगंज क्षेत्र में पानी भरने से फैक्ट्रियों में काम प्रभावित हुअा। सिविल लाइंस में सीवर लाइन अोवर फ्लो होने के कारण गंदा पानी भर गया।

मैथा में गिरा मकान

कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र के अलियापुर गांव में बारिश एक परिवार के लिए आफत बनकर आई। अलियापुर निवासी 45 वर्षीय किसान राकेश कुमार गौतम पत्नी रामसखी के साथ मंगलवार रात को घर में सोए थे। पूरी रात बारिश हुई, जिससे देर रात करीब ढाई बजे मकान भरभरा कर ढह गया। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग जुटे और मलबा हटाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला पर मौत हो चुकी थी। वहीं उनके पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। वहीं छप्पर के नीचे सो रहे बेटे राजू व सुमन बच गए। दोनों का रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार सुबह तहसील से टीम पहुंची और जानकारी ली। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

शहर में नगर निगम और जलकल विभाग की खुली पोल

मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने एक बार फिर नगर निगम अौर जलकल विभाग की पोल खोल दी। नव नियुक्त नगर अायुक्त शिव शरणप्पा जीएन के लिए अब पहली चनौती जलभराव से निपटना बन गयी है। हालत यह है कि सिविल लाइंस जैसे पाश इलाके में सीवर लाइन अोवर फ्लो होने से गंदा पानी सड़क से लेकर घरों तक भर गया। वहीं वीअाइपी रोड, खलासी लाइन व ग्वालटोली में पानी भर गया। पीपीएन मार्केट अौर साइकिल मार्केट में पानी भरने से दुकानों के अंदर पानी भर गया। दुकानदार सुबह पहुंचकर पानी निकासी में जुट गए। वहीं जूही पुल में पानी भरने के कारण रास्ता बंद हो गया। इसके चलते लोगों को चक्कर लगाकर अाना पड़ा।

गुजैनी दबौली, साकेत नगर, किदवईनगर, यशोदानगर, जरीब चौकी, लेकिन पार्क पीरोड, अाचार्य नगर, रावतपुर, जवाहर नगर, कौशलपुरी, सर्वोदय नगर, काकादेव, जरौली, पहलवानपुरवा समेत कई इलाकों में पानी सड़क अौर घरों में भर गया। लोग घरों अौर दुकानों से पानी निकालने के लिए जुटे रहे। वहीं खोदी सड़कें नासूर बन गयी। मैनावती मार्ग, फजलगंज, विकास नगर, पीरोड, काकादेव, सर्वोदय नगर समेत कई जगह खोदी सड़कें मुसीबत बन गयी। वहीं बारिश में बजबजा रहा कूड़ा अौर खतरनाक हो गया है।

chat bot
आपका साथी