कानपुर के चकेरी में दो करोड़ से बनेगी सड़क और साथ में नाली का भी होगा निर्माण

चकेरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होना बड़ी समस्या है। स्थिति यह है कि दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के किनारे बसे इस औद्योगिक क्षेत्र के समीप ही क्राङ्क्षसग है। यह दिन में दो सौ से अधिक बार बंद होती है। उद्यमियों को माल लाने और ले जाने में दिक्कत होती है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:58 AM (IST)
कानपुर के चकेरी में दो करोड़ से बनेगी सड़क और साथ में नाली का भी होगा निर्माण
कानपुर के चकेरी में बनने वाली सड़क की प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी और ग्रोथ सेंटर जैनपुर में मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। चकेरी में सड़क, नाला-नाली के निर्माण और मरम्मत के लिए टेंडर मांग लिया गया है। जल्द ही ठेकेदार का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसी तरह ग्रोथ सेंटर जैनपुर में बंद पड़े इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। इस प्लांट के बंद होने से उद्यमियों को दिक्कत हो रही है, क्योंकि बिना शोधन के ही पानी बहाया जा रहा है। दैनिक जागरण ने पिछले माह इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

चकेरी औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां भूखंड तो सौ से अधिक हैं, लेकिन इकाइयां सिर्फ दो दर्जन ही स्थापित हैं। यहां जल निकासी और टूटी सड़कों की समस्या है। वहीं, चकेरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होना बड़ी समस्या है। स्थिति यह है कि दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के किनारे बसे इस औद्योगिक क्षेत्र के समीप ही क्राङ्क्षसग है। यह दिन में दो सौ से अधिक बार बंद होती है। इससे उद्यमियों को माल लाने और ले जाने में दिक्कत होती है। इस समस्या के समाधान के लिए ही अब सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे किया है। उधर, उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने वहां सड़क, नाला-नाली निर्माण और मरम्मत के कार्य के लिए दो करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। टेंडर मांगे गए हैं उम्मीद है कि अगले माह से वहां काम शुरू हो जाएगा।

वहीं, ग्रोथ सेंटर जैनपुर में बारिश के दिनों में पानी औद्योगिक इकाइयों में भर जाता है क्योंकि नालियां पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सड़कें टूटी होने से धूल बहुत उड़ती है। इससे उद्यमियों को आने-जाने में परेशानी होती है। इन कार्यों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसका भी टेंडर मांग लिया गया है।     

chat bot
आपका साथी