महोबा में सड़क हादसा, सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, नौ की हालत गंभीर

कोतवाली चरखारी के ग्राम लोहारी निवासी 30 वर्षीय दुर्जन रविवार की रात बाइक से चरखारी से अपने गांव जा रहा था। तभी डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्जन को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:05 PM (IST)
महोबा में सड़क हादसा, सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, नौ की हालत गंभीर
महोबा में हुए हादसे की खबर की प्रतीकात्मक फोटो।

महोबा, जेएनएन। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घनाओं में एक युवक की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की हालत गंभीर होने से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।  

कोतवाली चरखारी के ग्राम लोहारी निवासी 30 वर्षीय दुर्जन रविवार की रात बाइक से चरखारी से अपने गांव जा रहा था। तभी डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्जन को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम सालट निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार पत्नी तेज सिंह अपने पति के साथ बाइक से मुख्यालय आ रही थी। करहराकला के पास ब्रेकर पडऩे से महिला बाइक से उछल कर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। इसी तरह सतारी निवासी 50 वर्षीय सूरज पत्नी श्यामसुंदर अपने भतीजे पप्पू के साथ बाइक से अपने गांव जा रही थी। वह भी गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दुर्घटनाओं में काली पहाड़ी निवासी 50 वर्षीय प्रताप, बजरंग चौक निवासी 17 वर्षीय अरुन, शेखूनगर निवासी 5 वर्षीय आर्यन, पनवाड़ी निवासी 5 वर्षीय उर्वशी, मुख्यालय निवासी 40 वर्षीय पप्पू, आलमपुरा निवासी 24 वर्षीय नीरज भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। 

chat bot
आपका साथी