इटावा में फसल देखने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 20 मीटर तक घिसटता चला गया शव

40 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र उमेश सिंह ग्राम बख्तियारपुर थाना चौबिया सुबह अपने घर से धान की फसल देखने के लिए निकले थे। वह इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया की तरफ चले ही थे तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:57 PM (IST)
इटावा में फसल देखने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 20 मीटर तक घिसटता चला गया शव
इटावा में हादसे की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

इटावा, जेएनएन। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत असित इंटर कालेज गंगापुर चौराहे के पास मंगलवार की सुबह एक किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह बारिश से प्रभावित फसल को देखने के लिए घर से अपने खेतों की तरफ जा रहा था। 

40 वर्षीय दिनेश कुमार उर्फ त्रिपाठी पुत्र उमेश सिंह ग्राम बख्तियारपुर थाना चौबिया सुबह अपने घर से धान की फसल देखने के लिए निकले थे। वह इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया की तरफ चले ही थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका शव करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने गंगापुरा चौराहे पर बैठे लोगों को सूचना थी, तब कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी चौबिया पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी, एसआई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। उमेश सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार उनके तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। बरसात होने के कारण धान की फसल को देखने जा रहा था।

chat bot
आपका साथी