चित्रकूट में हादसा: झांसी मीरजापुर हाईवे पर नील गाय से टकराकर वैन पलटी, छह यात्री हुए घायल

जालौन जिले के कंदौला निवासी संजय ङ्क्षसह वैन से मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज जिले के शिवराजपुर गए थे। उनके साथ कुछ दोस्त भी थे। वैन को संजय ङ्क्षसह चला रहे थे। बुधवार को सभी लोग घर लौट रहे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:53 PM (IST)
चित्रकूट में हादसा: झांसी मीरजापुर हाईवे पर नील गाय से टकराकर वैन पलटी, छह यात्री हुए घायल
चित्रकूट में हुए हादसे से संबधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

चित्रकूट, जेएनएन। रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर के पास तेज रफ्तार वैन नील गाय से टकराकर पलट गई। वैन में सवार छह यात्री बुरी तरह घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।     

जालौन जिले के कंदौला निवासी संजय ङ्क्षसह वैन से मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज जिले के शिवराजपुर गए थे। उनके साथ कुछ दोस्त भी थे। वैन को संजय ङ्क्षसह चला रहे थे। बुधवार को सभी लोग घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रैपुरा थाना के लालापुर के  पास पहुंचे तो झांसी मीरजापुर हाईवे पर अचानक नील गाय आ गई। तेज रफ्तार वैन नील गाय से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। जान बचाने के लिए यात्री चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी को वैन से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रैपुरा थाना प्रभारी सुशीलचंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में जालौन के कंदौला निवासी 25 वर्षीय संजय ङ्क्षसह व 26 वर्षीय राजेश ङ्क्षसह, महोबा जिला के सुगरा थाना कुलपहाड़ निवासी 40 वर्षीय पप्पू मिश्रा, जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के  30 वर्षीय राकेश कुमार, चित्रकूट के मऊ थाना के अरवारी निवासी 27 वर्षीय अनीता यादव व बांदा जिला के अतर्रा लखन कालोनी निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार घायल हुए हैं। संजय ङ्क्षसह के गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। 

chat bot
आपका साथी