बांदा में रफ्तार की मार: मौरंग लदे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर ही महिला ने गंवाई जान

खप्टिहाकला गांव निवासी सोहनलाल विश्वकर्मा का पुत्र 20 वर्षीय जयप्रकाश पड़ोस में रहने वाले अशोक सिंह की पत्नी 40 वर्षीय रानी देवी को इलाज के लिए बाइक से बांदा जा रहा था। डंपर के पहिए के नीचे सिर आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:49 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:49 AM (IST)
बांदा में रफ्तार की मार: मौरंग लदे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर ही महिला ने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वाली दिवंगत रानी देवी की फाइल फोटो।

बांदा, जेएनएन। बांदा-चिल्ला मार्ग पर अतरहट गांव के पास शुक्रवार सुबह मौरंग लदे ओवरलोडेड डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उछलकर सड़क पर गिरी महिला को रौंद दिया। बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे को अंजाम देने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला गांव निवासी सोहनलाल विश्वकर्मा का पुत्र 20 वर्षीय जयप्रकाश पड़ोस में रहने वाले अशोक सिंह की पत्नी 40 वर्षीय रानी देवी को इलाज के लिए बाइक से बांदा जा रहा था। जैसे ही अतरहट गांव के पास पहुंचा, तभी स्पीड ब्रेकर देख बाइक धीमी की। पीछे से तेज रफ्तार आ रहे मौरंग लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रानी सड़क पर जा गिरीं। डंपर के पहिए के नीचे सिर आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान जयप्रकाश भी जख्मी हो गया। चिल्ला थाना पुलिस ने बताया कि डंपर की पहचाना का प्रयास किया जा रहा है। जयप्रकाश की हालत ठीक है।

chat bot
आपका साथी