संक्षेप में जानें- कानपुर शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा गतिविधियों के बारे में

कानपुर में रोज ही खेलकूद धार्मिक राजनीतिक और आपराधिक गतिविधियां होती रहती हैं। खबरों की इस श्रृंखला में हम आपको ऐसे सभी आयोजन और वारदातों के बारे में संक्षेप में जानकारी देते हैं। गोङ्क्षवदनगर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:10 AM (IST)
संक्षेप में जानें- कानपुर शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा गतिविधियों के बारे में
आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।
सात से होगी प्रथम ओपन शतरंज प्रतियोगिता

कानपुर शतरंज एसोसिएशन की ओर से प्रथम शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 7 मार्च से किया जाएगा। कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए सीनियर डिवीजन में 60 वर्ष के ऊपर के खिलाडिय़ों का पंजीकरण ऑनलाइन कराया गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव बाल गोविंद अवस्थी से 9889 9794 34 पर संपर्क कर सकते है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 5 मार्च तक किया जाएगा।

निखिल ने एक ओवर में पांच विकेट झटके

नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के निखिल ने घातक गेंदबाजी का परिचय देते हुए कानपुर इलेवन को झारखंड पर शानदार जीत दिलाई। निखिल ने अपने एक ही ओवर में पांच विकेट हासिल कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। जिसके बदौलत कानपुर इलेवन की टीम ने झारखंड पर आसान जीत दर्ज की। गेंदबाजी में यह कारनामा करने वाले निखिल एलन हाउस पनकी में आठवीं के छात्र हैं। मुकाबले में निखिल के मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा प्रकाश ने बधाई दी। भारत में ही हो सकते चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी

चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी भारत भूमि में ही हो सकते हैं। युवाओं को उनके जीवनी के बारे में जरुर जानना चाहिए। शनिवार को यह बातें महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कहीं। संस्था की ओर से हुई श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मिलकर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मिथिलेश पांडेय, डॉ.संतोष त्रिपाठी, गोपाल दीक्षित, ऋषि अवस्थी, श्याम नारायण शुक्ला, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आजाद के बलिदान दिवस पर राजनीतिक दल की स्थापना

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उनकी स्मृति में गठित संगठन आजाद क्रांति दल की स्थापना को लेकर संस्थापक सदस्यों की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें आजाद क्रांति दल के संस्थापक एवं आमंत्रित सदस्यों ने सर्वसम्मति से हरिओम अवस्थी को राष्ट्रीय शांति भूषण को राष्ट्रीय महासचिव, मुकेश द्विवेदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जगदीश नारायण को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में अतुल जायसवाल, निशांत गुप्ता, संकल्प तिवारी, अनुराग शुक्ला, शंभू पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। (वि.)

वेतन प्रमाण पत्र मिलते ही खिले शिक्षकों के चेहरे

शहर में नियुक्त हुए शिक्षकों को शनिवार को उनके पहले वेतन का प्रमाण पत्र मिला। प्राथमिक विद्यालय हरजेंदर नगर में जैसे ही औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शिक्षकों को उनके पहले वेतन का प्रमाण पत्र सौंपा तो उनके चेहरे खिल गए। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं। इन बच्चों के हाथों में ही सशक्त समाज की बागडोर है। इस मौके पर शिक्षा चौपाल के साथ ही संत रविदास जयंती के भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसए डॉ.पवन तिवारी ने कहा, कि जैसे-जैसे शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन का काम पूरा हो रहा है, वैसे-वैसे उन्हें वेतन जारी किया जा रहा है। यहां खंड शिक्षाधिकारी अमरपाल सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। (वि.) माती में मार्च में खुलेगा केडीए का दफ्तर

केडीए माती में अपना दफ्तर खोलने की तैयारी कर रहा है। मार्च तक दफ्तर खुलने से जनता को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इस दफ्तर में तीन दिन जोनल अफसर, प्रवर्तन दस्ते के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता बैठेंगे। अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष के आदेश पर अफसरों की तैनाती की जा रही है। यहां पर माती योजना भी केडीए ला रहा है। ऐसे में नक्शे पास होने और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अफसरों की तैनाती की जाएगी।

एयरपोर्ट पर अलर्ट, 75 का हुआ एंटीजन टेस्ट

मुंबई में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया। इस दौरान फ्लाइट से आए 75 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। किसी भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। दोपहर करीब पौने तीन बजे मुंबई की फ्लाइट कानपुर आयी। इस दौरान फ्लाइट में सवार 137 यात्रियों में से 75 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। जबकि, 62 यात्रियों का पहले ही कोरोना टेस्ट हो चुका था। इन यात्रियों का शाम सवा चार बजे तक टेस्ट चलता रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था पूर्व की तरह फिर शुरू करा दी गई है।  

गुरु हरराय जी के प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन से संगत निहाल

श्री गुरु हरराय जी महाराज के तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव के दूसरे दिन खालसा हाल गोङ्क्षवदनगर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सुबह सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। उसके बाद भाई जसङ्क्षवदर ङ्क्षसह, भाई अमनदीप ङ्क्षसह, ज्ञानी सतवंत ङ्क्षसह, भाई प्रताप ङ्क्षसह ने कीर्तन व कथा से संगत को निहाल किया। रात्रि के दीवान के बाद गुरु का  अटूट लंगर हुआ। कार्यक्रम में सरदार जसपाल ङ्क्षसह, इंदर पाल ङ्क्षसह, सोनू, अवतार ङ्क्षसह, जङ्क्षतदर ङ्क्षसह, मोनू नन्दा, हरजीत ङ्क्षसह, गुरुप्रीत ङ्क्षसह सतपाल ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। वहीं, टीपी सिंह सोनू ने बताया कि प्रकाशोत्सव के तीसरे दिन खालसा हाल गोङ्क्षवद नगर में कीर्तन समागम होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर व निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी