संक्षेप में पढ़िए- कानपुर की कोरोना से जुड़ी खबरें

कोरोना महामारी के दौर में कानपुर शहर में कहीं किसी मरीज की इलाज के अभाव में मौत हो रही है तो कोई ऑक्सीजन और समुचित उपचार के अभाव में दम तोड़ रहा है। हालांकि ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी जी-जान से लोगों को बचाने मे जुटे हैं। जानिए - क्या हैं खबरें

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:10 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए- कानपुर की कोरोना से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
तीसरी लहर से पहले ही व्यवस्थाएं ठीक करने की मांग 

कोरोना की तीसरी लहर से पहले ही सभी व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए। यह मांग शुक्रवार को  भाजपा उत्तर जिले के पदाधिकारियों ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से मुलाकात में की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ओवर बिङ्क्षलग की शिकायतें आ रही हैं। रेफरल लेटर के बाद भी देर से भर्ती किया जा रहा है। औद्योगिक विकास मंत्री ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही शिकायतों को भी दूर किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेपाल सिंह से भी भाजपा नेताओं ने यही बात रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, संतोष शुक्ला, जितेंद्र शर्मा रहे। 

16 अप्रैल के बाद से सबसे कम कोरोना संक्रमित शव आए 

भैरोघाट और भगवतदास घाट में सबसे कम 16 अप्रैल के बाद शुक्रवार को सबसे कम कोरोना संक्रमित शव आए। 16 अप्रैल को 22 कोरोना संक्रमित शव आए थे। 14 मई को 28 कोरोना संक्रमित शव आए। भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह में 13 मशीन व 14 लकड़ी से और भगवतदास घाट में विद्युत शवदाह गृह में एक कोरोन संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं श्मशान घाट में भैरोघाट में 31,भगवतदास घाट में11, बिठूर 33 और सिद्धनाथ 15 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता की स्मृति में कांशीराम अस्पताल को सौंपे 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

खत्री धर्मार्थ सोसाइटी के अध्यक्ष निखिल टंडन ने शुक्रवार को अपने पिता खत्री धर्मार्थ सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ टंडन की स्मृति में कांशीराम अस्पताल के लिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिलाधिकारी आलोक तिवारी को उनके कैंप कार्यालय में सौंपे। इस मौके पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी मौजूद थे। 

निखिल टंडन ने बताया कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 10-10 लीटर के हैं और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से एक बार में दो लोगों को ऑक्सीजन दी जा सकती है। इस तरह एक बार में 20 मरीजों को इसका लाभ दिया जा सकता है। जिलाधिकारी ने ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश सिंह सचान को सौंप दिए। इस मौके पर औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि महामारी को कम करने के लिए सभी का सहयोग मिल रहा है। समाज के सभी सक्षम लोग आगे आएं। सभी के सहयोग से इस महामारी को खत्म कर सकते हैं। 

नगर निगम ने 7768 स्थानों में सैनिटाइजेशन किया 

कानपुर : महापौर प्रमिला पांडेय के आदेश पर नगर निगम ने 7768 स्थानों में सैनिटाइजेशन किया। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया जिसमें 2,632 सफाई कर्मचारियों को लगाकर नाली, गली और सड़क साफ कराई गई। इस दौरान कुल 170 मीट्रिक टन कूड़ा अतिरिक्त निकला। सफाई के बांद 315 किग्रा ब्लीचिंग पाउडर, 315 किग्रा मैलाथियान डस्ट और 11 क्विंटल चूना डाला गया।

chat bot
आपका साथी