संक्षेप में पढ़िए- कानपुर में हुई स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जुड़ी सभी खबरें

कोरोना महामारी के दौर में कानपुर शहर में कहीं किसी मरीज की इलाज के अभाव में मौत हो रही है तो कोई ऑक्सीजन और समुचित उपचार के अभाव में दम तोड़ रहा है। हालांकि ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी जी-जान से लोगों को बचाने मे जुटे हैं। जानिए - क्या हैं खबरें

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:10 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए-  कानपुर में हुई स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जुड़ी सभी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
बसंत विहार नौबस्ता में लोगों ने खुद किया इलाका सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बसंत विहार के लोगों ने शुक्रवार को खुद ही क्षेत्र को सैनिटाइज किया। नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन नहीं किए जाने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों ने खुद मशीनें और दवाइयां मंगाकर क्षेत्र के एक-एक घर को सैनिटाइज किया। नव जागृति सेवा समिति के तहत सपा के युवजन सभा के प्रदेश सचिव अर्पित त्रिवेदी, अजय श्रीवास्तव, नितिन दीक्षित, कैलाश नारायण, शीबू निगम, आनंद अग्निहोत्री, अखिलेश उमराव, अरङ्क्षवद शुक्ला ने इस काम में सहयोग किया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक हफ्ते में करीब 22 लोगों की क्षेत्र में मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित है। इसे लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। बसंत विहार नौबस्ता में भी वाहन भेजे गए है। शनिवार को टीम भेजकर जांच करा लेता हूं।

संक्रमितों के घर पर खाना पहुंचाएंगे व्यापारी, शुरू हुई किचन

कोरोना संक्रमितों की सहायता के लिए किराना व्यापारी उनके घरों तक खाना पहुंचाएंगे। बर्रा के वरुण बिहार के किराना व्यापारी ने बताया कि बहुत से लोग संक्रमित होने के बाद घरों में आइसोलेट हैं। ऐसे में उनके सामने भोजन एक बड़ी समस्या है। ऐसे लोगों की मदद के लिए निश्शुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है। इस काम में छह व्यापारी सहयोग कर रहे हैं। पूरी टीम का नाम गुरु कृपा रखा गया है। सुबह 10 तक दोपहर व शाम के लिए शाम चार बजे तक संक्रमित परिवार के लोग फोन या वाट््सएप कर ऑर्डर दे सकते हैैं।

सिर्फ इन इलाकों में लोगों को उपलब्ध होगा भोजन : यशोदा नगर, किदवई नगर,बाबूपुरवा, बारादेवी, साकेत नगर, गुलमोहर बिहार, केशवनगर।

इन नंबरों पर कर सकते हैं वाट््सएप व कॉल : 7007225545, 9935623888, 9936724555, 9984909090, 9506701001

कानपुर की ऑक्सीजन टैैंकर इधर-उधर ना घुमाकर सीधे लाएं

कानपुर के लिए आने वाले ऑक्सीजन टैैंकर दूसरे जिलों से घुमाकर शहर लाई जा रही है। इसमें ज्यादा समय लगता है, जिसकी वजह से मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में देर होती है। यह नाराजगी शुक्रवार को भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी आलोक तिवारी से मिलने पहुंचे पदाधिकारियों ने जताई।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जब ज्यादातर समय पहले से तय होता है कि कौन सा टैंकर कानपुर आना है तो उसे सीधे कानपुर क्यों नहीं लाया जाता। दूसरे जिले में क्यों पहले जाते हैं। अगर टैंकर सीधे कानपुर आए तो चार-पांच घंटे की बचत भी मरीजों के लिए बहुत राहत देने वाली होगी। उन्होंने कहा कि कई अस्पताल ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमितों के टेस्ट भी हो रहे हैं और वहीं वैक्सीनेशन भी हो रहा है, इस डर की वजह से लोग वैक्सीनेशन के लिए नहीं जा रहे हैं। इस समस्या को खत्म किया जाए ताकि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़े। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, राजू शर्मा, मीडिया प्रभारी रिषी गुप्ता रहे।

भोजन, सैनिटाइजर, मास्क बांटे

भाजपा पदाधिकारियों ने इससे पहले भोजन, कपड़ा, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया। सुबह  मोतीझील चौराहे पर ठेलिया दुकानदारों व राहगीरों को फेस कवर, मास्क, सैनिटाइजर दिए गए। इसके अलावा सेंट्रल स्टेशन, उर्सला में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे गए।

महामारी में फंसा स्मार्ट रोड फूलबाग का काम

कोरोना संक्रमण के चलते फूलबाग में बन रहे स्मार्ट रोड का काम भी बाधित हो गया है।

इसे लेकर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर 2.3 किलोमीटर लंबी स्मार्ट रोड को जल्द पूरा के आदेश दिए। इसका 92 फीसद काम पूरा हो गया है। कुछ हिस्सा मालरोड और कैनाल रोड में बचा है। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि गुणवत्ता और मानक का ध्यान रखा जाए। फुटपाथ पर रेङ्क्षलग का कार्य अभी तक 70 फीसद हुआ, उसे तेजी से पूरा कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बाल भवन की दीवार पर बच्चों पर आधारित और शिक्षा आधारित चित्रों को बनाने के आदेश दिए हैैं। होम आइसोलेशन में रह रहे 274 मरीजों को पहुंचाया भोजन

राणी सती दादी परिवार मंगल समिति द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे 274 मरीजों को उनके घर पर भोजन पहुंचाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए भोजन वितरण किया। पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए मरीजों को दाल, सूखी सब्जी, रसीली सब्जी, रोटी, चावल, आचार व नमक का पैकेट दिया गया। इससे पहले श्रीराणी सती दादी के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर आरती की गई। उन्हें भोजन का भोग लगाकर मरीजों के जल्द ठीक होने की कामना की गई। संस्था के अध्यक्ष अनिल खेतान ने बताया कि हंसपुरम, नौबस्ता, किदवई नगर, गोङ्क्षवद नगर, आजाद नगर, विष्णुपुरी, स्वरूप नगर, सिविल लाइंस, छावनी, लाल बंगला, श्याम नगर, रेलबाजार, धनक्कुटी, जनरलगंज, काहूकोठी और बिरहाना रोड में आइसोलेशन मरीजों को भोजन पहुंचाया गया। व्यवस्था में संस्था के महामंत्री श्रीनाथ जालान, मनोज कुमार अग्रवाल, पदम जालान, रोहित तुलस्यान, सुनील जालान, आशीष गोयल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई व अन्य सदस्य रहे। स्वामी करुणामूर्ति ब्रह्मलीन

स्नेह दिव्यांग आश्रम सेन पूरब पारा के संस्थापक स्वामी करुणामूर्ति गुरुवार रात ब्रह्मलीन हो गए। शारदा नगर स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। स्वामी जी ने सेनपूरब पारा में दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हर्बल चाय का कारोबार शुरू किया था। उनका सपना दिव्यांगों को आत्मनिभर बनाना था ताकि उन्हें खुद पर गर्व कर सकें। महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर श्रीकृष्ण दास, स्वामी अरुणपुरी ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी