संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की शिक्षा जगत से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। सोमवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:05 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की शिक्षा जगत से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
छात्रों ने पढ़ीं मुंशी प्रेमचंद व रवींद्रनाथ टैगोर की पुस्तकें

केंद्रीय विद्यालय आइआइटी में सोमवार को नजारा अन्य दिनों की अपेक्षा बदला था। ङ्क्षहदी पखवारा के समापन अवसर पर छात्रों की ओर से आयोजित हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी में छात्रों ने मुंशी प्रेमचंद व रवींद्र नाथ टैगोर की पुस्तकें पढ़ीं। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएन वडालकर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और छात्रों को पुस्तकों का महत्व बताया। वहीं, ङ्क्षहदी पखवारा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। (वि.) 

नहीं रहे शिक्षक नेता रामसुत अग्निहोत्री 

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य व शिक्षक नेता रामसुत अग्निहोत्री का निधन सोमवार को हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सोमवार को यह जानकारी उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया रामसुत अग्निहोत्री क्राइस्ट चर्च इंटर कालेज से जून 1987 में गणित प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। (वि.)  निरोग रहने को बच्चों ने किया योग 

 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने निरोग रहने के लिए सोमवार को करीब आधा घंटा योग किया। स्कूलों में पहुंचे बच्चों को शिक्षकों ने प्राणायम समेत कई अन्य योग कराए। जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने बताया कि बच्चों ने जहां स्कूल में योग किया, वहीं विभागीय कर्मियों व अफसरों ने बीएसए कार्यालय में योग किया। बोले, अब हर सप्ताह बच्चों को प्रार्थना के बाद योग कराया जाएगा। (वि.) 

40 हजार छात्र-छात्राओं को एबीवीपी से जोड़ेंगे

जिले के 40 हजार छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सोमवार से एबीवीपी का सदस्या अभियान शुरू हो गया। शहर के कई स्कूल कालेजों में विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस अभियान की शुरुआत की। सोमवार को यह जानकारी प्रांत कार्यालय मंत्री प्रखर मिश्रा ने दी। (वि.) 

chat bot
आपका साथी