संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
जमीन दिलाने के नाम पर दिव्यांग से हड़पे तीन लाख रुपये 

महाराजपुर गंगागंज निवासी दिव्यांग रमेश कुशवाहा ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि सरसौल निवासी युवक ने चार लाख में फतेहपुर की एक जमीन का सौदा कराया था।दो माह पहले रमेश ने पचाह हजार नकद व ढाई लाख की चेक सरसौल निवासी युवक को दे दी थी।लेकिन अभी तक न जमीन मिली न ही रुपया वापस हुआ।पीडि़त ने महाराजपुर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

जिला पुस्तकालय में चार्ज को लेकर नोंकझोंक, हंगामा  

राजकीय जिला पुस्तकालय चुन्नीगंज में शुक्रवार को सेवानिवृत्त सहायक लाइब्रेरियन से चार्ज लेने को लेकर एक महिला लिपिक से नोंकझोंक के बाद हंगामा हुआ। देर शाम जब मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत विद्यालय अशफाक अहमद खान ने सेवानिवृत्त सहायक लाइब्रेरियन से पुस्तकालय का चार्ज लिया।

दरअसल डीआइओएस ने शुक्रवार को उप निरीक्षक संस्कृत विद्यालय से किन्हीं दो लिपिकों को लाइब्रेरी से संबद्ध करके वहां का चार्ज दिलाने की बात कही थी। उप निरीक्षक डीआइओएस कार्यालय में तैनात एक महिला लिपिक को जब चार्ज दिलाने वहां पहुंचे तो सेवानिवृत्त लाइब्रेरी सहायक अपने पति के साथ मौके पर थी। चार्ज दिलाने की प्रक्रिया चल ही रही थी। तभी उप निरीक्षक किसी जरुरी काम से पुस्तकालय के बाहर चले गए। इसी बीच चार्ज ले रही महिला लिपिक ने रोना शुरु कर दिया और अपने पति को फोन करके बुला लिया। महिला लिपिक के पति अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जबरिया चार्ज देने की बात कहते हुए पुस्तकालय में हंगामा शुरु कर दिया। आरोप है, कि अभद्रता भी की गई। तभी हंगामा बढ़ता देख उप निरीक्षक संस्कृत विद्यालय अशफाक अहमद खान ने पुस्तकालय का चार्ज लिया। पूरे मामले पर डीआइओएस सतीश तिवारी ने बताया कि, वह शहर से बाहर थे। शनिवार को मामले की जांच करवाएंगे। 

chat bot
आपका साथी