संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। रविवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:05 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
गेमिंग कंप्यूटर दिलाने का झांसा देकर 97 हजार रुपये हड़पे 

बर्रा-दो निवासी पार्लर संचालिका रीना राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटे के लिए गेमिंग कंप्यूटर मंगवाना था। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में रहने वाले पूर्व परिचित विनीत त्यागी से संपर्क किया था। विनीत उनके साथ पहले इवेंट का काम देखते थे। फोन पर बातचीत के दौरान विनीत ने उनसे अपने खाते में 97 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिये।

काफी समय बाद भी जब कंप्यूटर नहीं आया तो फोन पर बात की थी। जिस पर विनीत ने दुकान में आग लगने और रुपये वापस करने की बात कही थी। उसके बाद से विनीत का मोबाइल स्विचआफ है। पीडि़ता ने अमानत में ख्यान की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो हत्या की सुनवाई 

कल्याणपुर में दुष्कर्म के बाद हुई हटाया के विरोध में छात्रों ने बर्रा दो भूत बंगाला से पटेल चौक  कैंडल मार्च निकालकर हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। छात्र कुशाग्र तिवारी ने मांग की मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में  की जाये। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, श्रेयांश अवस्थी, अनिकेत शर्मा, प्रतीक तिवारी, शुभम पांडेय, दीपू मौजूद रहे। 

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत 

बिधनू सेन पश्चिम पारा गांव में बीते 15 दिन से बीमार नवविवाहिता की रविवार शाम एलएलआर अस्पताल (हैलट) में मौत हो गई। रविवार रात थाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुर पर अनैतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

सेन पश्चिम पारा गांव निवासी एक किसान के 25 वर्षीय बेटे ने बीते अप्रैल माह में सचेंडी थाना क्षेत्र के कला के पुरवा निवासी 22 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह किया था। बीते 15 दिनों से युवती की तबियत खराब थी। जिसके चलते उसे नौबस्ता स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। बीते गुरुवार को डाक्टर ने उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसपर मायके पक्ष के लोग शव  कला का पुरवा गांव ले गए। रविवार रात युवती का भाई और मां करीब 50 ग्रामीणों संग बिधनू थाने पहुंचे। जहां मां और भाई आरोप लगाते हुए बताया कि पति और ससुर पर चार माह से बेटी संग दुष्कर्म का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अतुल कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि जांच पड़ताल में युवती को ब्लड कैंसर होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी