संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। शनिवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
बाइक सवार लुटेरों ने फायरमैन की पत्नी की चेन लूटी 

मूलरूप से इटावा निवासी राम प्रकाश ङ्क्षसह परिवार के साथ बर्रा-दो हेमंत विहार में किराये पर रहते हैं। रामप्रकाश फायरमैन हैं और फजलगंज फायर स्टेशन में तैनात हैं। उनकी पत्नी पानकुमारी ङ्क्षसह बेटी संग घर से पैदल बर्रा-दो स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर दर्शन करने के लिए आ रही थीं। मंदिर के पास से शास्त्री चौक की ओर से आये सफेद बाइक सवार लुटेरों ने उनकी चेन लूटी और भाग निकले। पीडि़ता के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। पूछताछ में पानकुमारी ने बताया कि बदमाश हेलमेट लगाये थे और पटेल चौक की ओर भागे हैं। थाना प्रभारी बर्रा अजय सेठ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बैक अधिकारियों समेत 19 पर धोखाधड़ी का मुकदमा 

सिविल लाइंस निवासी नरेंद्र ङ्क्षसह ने दी तहरीर में बताया कि पटकापुर निवासी उनके परिचित संजीव अरोड़ा ने वर्ष 2009 में उन्हें एक मकान दिखाया था। संजीव ने उन्हें बताया कि यह मकान उनका है। बैंक से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पाये थे। जिसके चलते बैंक उनके प्लाट की नीलामी कर रही है। संजीव ने उन्हें कई बैंक अफसरों से मिलवाया। आरोप है कि नीलामी में उन्हें प्लाट दिलाया, लेकिन उस पर कब्जा नहीं मिल सका है। कई बार बैंक अधिकारियों के पास गए और गुहार भी लगाई, लेकिन हर बार अफसर उन्हें कभी दिल्ली तो कभी मुंबई काम से बाहर होने की बात कहकर टरकाते रहे। थाना पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय में गुहार लगाई। उन्होंने संजीव अरोड़ा, राजेंद्र कुमार, समेत 19 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।  बिना ई-वे बिल 40 लाख का पान मसाला, तंबाकू ला रहा ट्रक पकड़ा 

वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने ट्रांसपोर्ट नगर में बिना ई वे बिल पान मसाला और तंबाकू लेकर आ रहे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 40 लाख रुपये का माल था। ट्रक में मिले पर्चों के मुताबिक पान मसाला व तंबाकू असम से दिल्ली जाने थे। इसके बाद भी यह माल ट्रांसपोर्ट नगर में था जहां वह नहीं होना चाहिए था। अधिकारियों के मुताबिक ट्रक में 325 बोरे मिले हैं। माल सीज कर दिया गया है। टैक्स व पेनाल्टी लेने के बाद माल छोड़ा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी